Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL इतिहास में पहली बार बना ये अनोखा रिकॉर्ड, जानिए पुणे-दिल्ली के बीच बने खास रिकॉर्ड्स

आईपीएल का खुमार इन दिनों हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लगभग हर मैच में रोज कोई न कोई नया रिकॉर्ड बन रहा है। मंगलवार को हुए दिल्ली डेयर डेविल्स व राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच मुकाबले में ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना।

दिल्ली के 4 विकेट पर 205 रनों के जवाब में बैटिंग करने उतरी पुणे की टीम सिर्फ 108 रन ही बना सकी और उसके सभी विकेट 16.1 ओवर में गिर गए। इसी के साथ पुणे की टीम ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ। दरअसल अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में खेल रही राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के सभी विकेट 'कैच आउट' हुए। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरी टीम कैच आउट हुई है।

हालांकि टी20 क्रिकेट में के अन्य प्रारूपों में ऐसा पहले 9 बार हो चुका है। इससे पहले टी20 क्रिकेट के अन्य प्रारूपों में 9 बार टीमें कैच आउट हो चुकी हैं। दिल्ली की तरफ से विकेटकीपर रिषभ पंत ने 3, सैमसन और मोरिस ने 2-2, नदीम, नायर और मिश्रा ने 1-1 कैच लपका।

जानिए अन्य रिकॉर्ड्स के बारे में-
-दिल्ली डेयर डेविल्स के संजू सैमसन आईपीएल में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं, उनसे पहले यह कारनामा मनीष पांडे कर चुके हैं। मनीष पांडे ने 2010 में शतक जड़ा था, तब वह सिर्फ 19 साल के थे। वहीं सैमसन अभी 22 साल के हैं।

-आईपीएल में 97 मैच खेलने के बाद पहली बार अजिंक्या रहाणे ने टीम की कप्तानी की

- संजू सैमसन इस सीरीज में अभी तक शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

- 2012 के बाद पहली बार दिल्ली डेयर डेविल्स ने 200 से अधिक रन बनाए।

-आईपीएल में कुल 43 शतक लगे हैं, जिनमें से 17 शतक भारतीय बल्लेबाजों ने बनाये हैं।

- दिल्ली डेयर डेविल्स के बल्लेबाज क्रिस मोरिस ने मैच में 422.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये, यह आईपीएल का सबसे तेज स्ट्राइक रेट है। 25 से अधिक रन बनाए जाने के मामले में यह सबसे तेज स्ट्राइक रेट है। इससे पहले यह कारनामा करने वाले एल्बी मोर्कल हैं जिन्होंने 400 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+