इंग्लैंड के समक्ष 148 रनों की चुनौती
ट्वेन्टी-20 विश्व कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 147 रन बनाए हैं.
इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने सधी हुई गेंदबाज़ी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को बांधे रखा है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रारंभिक बल्लेबाज़ी बड़ी जल्दी जल्दी आउट हो गए लेकिन हसी बंधुओं ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लॉक27 रन बनाकर आउट हुए.
कैमरून व्हाइट ने 19 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान कॉलिनवुड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया.
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिजटाउन के इसी मैदान पर 2007 में श्रीलंका को हरा वनडे वर्ल्डकप जीता था.
मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 2008 में आख़िरी टी-20 मैच खेला था, तब उसे वेस्टइंडीज़ ने हरा दिया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
