नागपुर टेस्ट मैच का स्कोर
बल्लेबाज़ी तो ख़ूब हुई, अब विकेटों की तलाश
शनिवार से भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नागपुर में मौजूदा टेस्ट सीरिज़ का तीसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है.
श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम नागपुर टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरिज़ अपने नाम करना चाहेगी.
मैच का ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पहले दो टेस्ट मैचों में सेंचुरी बनाकर अपनी बल्लेबाज़ी का लोहा तो मनवाया है लेकिन तीसरे टेस्ट मैच उनसे उम्मीद विकेट लेने की है.
हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा ने पहले दो टेस्ट मैचों में सिर्फ़ 13 विकेट लिए हैं लेकिन इसके बावजूद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का गेंदबाज़ी आक्रमण चिंतित नहीं कर रहा.
नागपुर टेस्ट से पहले धोनी ने कहा, "अनिल कुंबले की रिटायरमेंट के बाद हरभजन सिंह पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव रहा है.उन्हें इस हक़ीक़त से दो चार होना पड़ता है कि वो अब टीम के प्रमुख स्पिनर हैं.उनसे हर पारी में पांच नहीं तो तीन या चार विकेट लेने की उम्मीद की जाती है."
साथ ही भारतीय प्रशंसकों को सचिन तेंदुलकर से इस टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर के 50 शतक पूरे करने की भी आशा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
