तीसरे टेस्ट का स्कोर
कालिस ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच टेस्ट सिरीज़ का आख़िरी टेस्ट रविवार से केपटाउन में शुरू हो गया है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.
स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ये टेस्ट सिरीज़ जीतकर दक्षिण अफ़्रीका में अपनी पहली टेस्ट सिरीज़ जीत हासिल करना चाहती है.
दूसरी ओर दक्षिण अफ़्रीका की टीम अपनी ज़मीन पर जीत का सिलसिला जारी रखना चाहती है.
पहला टेस्ट भारत बुरी तरह हार गया था लेकिन दूसरे टेस्ट में उसने दक्षिण अफ़्रीका को मात देकर सिरीज़ काफ़ी रोमांचक बना दी है.
दोनों टीमों के कप्तान मानते हैं कि मुक़ाबला कड़ा है क्योंकि दोनों ही टीमें संतुलित हैं.
दिलचस्प है कि वर्ष 2006-07 में भी भारतीय टीम सिरीज़ में 1-1 से बराबर थी और निर्णायक टेस्ट केपटाउन में हुआ था. लेकिन उस समय भारतीय टीम पाँच विकेट से टेस्ट हार गई और सिरीज़ भी.
दक्षिण अफ्रीका
ग्रैम स्मिथ (कप्तान), अल्वीरो पीटरसन, हाशिम अमला, ज़ाक कैलिस, एबी डी वेलियर्स, ऐशवेल प्रिंस, मार्क बाउचर, डेल स्टेन, मार्ने मॉर्केल, पॉल हैरिस और लोनवाबो सोत्सोबे.
भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा और एस श्रीसंत.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
