Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऐतिहासिकः 7वीं बार IPL के फाइनल में धोनी, ट्विटर पर बधाई का ताता

चेन्नई सुपरकिंग्स को दो बार आईपीएल जिता चुके धोनी का बल्ला जब भी चला है रिकॉर्ड बने हैं। मंगलवार को धोनी ने पुणे को संकट से उबारकर फाइनल तक पहुंचाया। धोनी की 26 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी की बदौलत पुणे ने मुंबई को 20 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब उसका फाइनल में मुकाबला क्वालीफायर 2 की विजेता टीम से होगा। जैसे ही पुणे ने ये मैच जीता वैसे ही दो बड़े रिकॉर्ड बने। जहां एक तरफ पुणे की टीम पहली बार आईपीएएल के फाइनल में पहुंची तो वहीं धोनी सातवीं बार आईपीएल का फाल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। धोनी की इसी उपलब्धि को ट्विटर ने अपने अंदाज में बधाई दी है।

नो स्टोक्स, नो ताहिर, नो प्रॉबलम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ओशक चोपड़ा ने ट्वीट कर पुणे को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- नो स्टोक्स, नो ताहिर, नो प्रॉब्लम। आपको बता दें कि पुणे के बेन स्टोक्स और इमरान ताहिर दोनों शानदार खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश जा चुके हैं।

और धोनी ने रच दिया इतिहास

धोनी के इतिहास रचने को लेकर मोहनदास मेनन ने ट्वीट कर कहा कि धोनी 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2017 में आईपीएल के फाइनल में पहुंचे। आपको बता दें कि सातवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने वाले धोनी पहले खिलाड़ी हैं।

अति सुंदर 'वाशिंगटन'

विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने पुणे के गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी को सलाम करते हुए ट्वीट किया।

'धोनी में अभी बहुत कुछ बचा है'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमंग बदानी ने ट्वीट कर धोनी को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- हो सकता है वह (धोनी) पहले जैसा न हो लेकिन फिर भी उनके अंदर प्रयाप्त से भी अधिक क्रिकेट बचा है।

'अंत में ले जाकर खत्म करना धोनी को ही आता है'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा- मैच को अंत तक ले जाकर जोखिम उठाकर धोनी अपने अंदाज में खत्म करते हैं।

'धोनी साथ है तो डर किस बात का'

जाने माने पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर कहा- अच्छा खेले पुणे, जब धोनी आपकी तरफ हो तो आप कोई बड़े सा बड़ा मैच जीत सकते हो।

धोनी-सुंदर का कमाल है पुणे का फाइनल में पहुंचना.

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर एमएस धोनी और वाशिंगटन सुंदर को पुणे की जीत का हीरो बताया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+