बैंगलुरू टेस्ट : तीसरे दिन भारत के 5 विकेट पर 435 रन
बैंगलुरू। चेन्ना स्वामी में चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन आज भारत ने ठोस शुरूआत की। और खेल समाप्ति तक उसने 5 विकेट खोकर 435 लिए गहैं। क्रीज पर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 11 रन पर और मास्टर ब्लास्टर 191 रन पर खेल रहे हैं। टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। 128 रन को आगे बढ़ाते हुए भारत ने आज अच्छी शुरूआत की, आस्ट्रेलिया के खिलाफ स्थानीय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के तीसरे दिन सोमवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों का 49वां शतक जड़ा।
पढ़े : सचिन ने जमाया 49वां सैकड़ा
दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 128 रन से आगे खेलते हुए सचिन और विजय ने तीसरे दिन पूरी सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच सचिन और विजय ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद वह क्षण आया जब सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में एक और शिखर छू लिया। सचिन ने नॉथन हॉरिट्ज की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। सचिन 105 और विजय 71 रन बनाकर नाबाद थे। सचिन अब शतकों के अर्धशतक से बस एक शतक दूर हैं।
सचिन के बाद विजय ने भी अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो साल पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विजय अब तक भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का करने की कोशिश करते रहे हैं। गौतम गंभीर के अनफिट होने के बाद टीम में शामिल किए विजय ने इस बार अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।चायकाल के बाद मिशेल जानसन की गेंद पर विजय 139 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। उनके करियर का यह पहला शतक है। विजय के आउट होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे पुजारा भी चार रन बनाकार पेवेलियन लौट गए। वह भी जानसन का शिकार बने। उसके बाद आये रैना भी 77 रन बना कर lbw के शिकार बनें। अब सभी को कल सुबह सचिन ते दोहरे शतक का इंतजार रहेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications