ऐतिहासिक मुकाबला जीत मेयवेदर बने शताब्दी के मुक्केबाज, जीते 1142 करोड़ रुपए
लास वेगास। बॉक्सिंग के इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले में अमेरिका के फ्लॉयड मेयवेदर जूनियर ने इतिहास कायम कर दिया है। मेयवेदर ने ऐतिहासिक मुकाबले में फिलिपींस के मैनी पैकियाओ को हराकर 1142 करोड़ रुपए की इनामी राशि अपने नाम की है।
लास वेगास के में आयोजित हुए इस ऐतिहासिक मुकाबले में अमेरिका के फ्लॉयड मेयवेदर जूनियर ने 116 अंक हासिल किये जबकि फिलिपींस के मैनी पैकियाओ 112 अक प्राप्त हुए और महज 4 अंक से मैनी को हराकर फ्लॉयद शताब्दी के चैम्पियन बन गए हैं।
वहीं इस मुकाबले में तीन जजों के फैसले के बाद पैकियाओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मैच में गलत फैसले का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने मेयवेदर को कहीं ज्यादा चोट पहुंचायी जबकि उसने मुझे पूरे मैच में कभी भी चोटिल नहीं किया।
वहीं गौर करने वाली बात है कि हारने के बावजूद मैकियाओ को 761 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। आपको बता दें कि मेयवेदर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मुक्केबाजा हैं। उनकी कुल संपत्ति 27 अरब रुपए है जबकि मैकियाओ की कुल संपत्ति 22 अरब रुपए हैं।
इस जीत के साथ ही मेयवेदर अपने बॉक्सिंग कैरियर में कभी भी नहीं हारने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने अपने कैरियर में खेले गये कुल 48 मैचों में कभी हार का मुंह नहीं देखा। वहीं पैकियों ने अपने कैरियर में कुल 57 मैच खेले जिनमें से उन्हें 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि 2 मैच ड्रा रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
