नामांकनों में भारत की धूम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ष 2009 के लिए पुरस्कार नामांकनों की घोषणा की है जिसमें भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों की भरमार है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीन श्रेणियों में नामांकन मिला है- क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर और वनडे मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी.
क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर श्रेणी में भारत की ओर से गौतम गंभीर और हरभजन सिंह का भी नाम है.
सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच खिलाड़ी के लिए गंभीर, हरभजन और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया है. वनडे मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकनों में भारत की ओर से युवराज सिंह और वीरेंदर सहवाग जगह बनाने में सफल रहे हैं.
ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ज़हीर खान को नामांकन मिला है. वहीं नवोदित खिलाड़ी की श्रेणी में अमित मिश्रा भारत की नुमाइंदगी कर रहे हैं.
नामांकन
महिलाओं की श्रेणी में भारत ने मौजूदगी दर्ज करवाई है. मिथाली राज और प्रियंका रॉय को महिला क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर श्रेणी में नामांकन दिया गया है.
इन नामांकनों की घोषणा वीरेंदर सहवाग और पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने मुंबई में की. छठा आईसीसी पुरस्कार समारोह दक्षिण अफ़्रीका में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के दौरान आयोजित होगा.
कुल आठ श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएँगे जिसमें स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवॉर्ड शामिल है.
खिलाड़ियों को अगस्त 2008 और अगस्त 2009 के बीच प्रदर्शन के लिए परखा जाता है.
पिछले साल आईसीसी ने एकदिवसीय मैचों के लिए महेंद्र सिंह धोनी को 'प्लेयर ऑफ़ द ईयर' का पुरस्कार दिया था जबकि युवराज सिंह को ट्वेंटी-20 खेलों के लिए यही पुरस्कार दिया गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
