आरसीबी के लिए खुशखबरी, कप्तान कोहली फिट, मुंबई के खिलाफ उतरेंगे मैदान में
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर आई है क्योंकि उनकी टीम के कैप्टन विराट कोहली अपने कंधे की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और इस वजह से वो 14 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में मैदान पर नजर आएंगे, कोहली के फिट होने की पुष्टि बीसीसीआई ने कर दी है।

बीसीसीआई ने विराट को फिट घोषित किया
आपको बता दें कि बुधवार को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने विराट को फिट घोषित कर दिया। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन 16 मार्च को चोट लगी थी, उनके कंधे के लिगामेंट में काफी खिंचाव था, जिसकी वजह से उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी गई थी।

अजिंक्ये रहाणे
चोट के ही कारण कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में हुए आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह उस मैच की कप्तानी अजिंक्ये रहाणे ने की थी।

आरसीबी ने अभी तक अच्छा परफार्म नहीं किया
आरसीबी के फैन कोहली को काफी मिस कर रहे हैं क्योंकि बिना कोहली ने आरसीबी ने अभी तक अच्छा परफार्म नहीं किया है। टीम ने आईपीएल का पहला मैच हैदराबाद से हारी तो वहीं, दूसरा मैच दिल्ली से जीतने के बाद पंजाब से तीसरा मैच हार गई।

छठे नंबर पर मौजूद
तीन मैचों के बाद प्वाइंट टैली में विराट की टीम 2 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। कोहली की जगह शेन वाटसन आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। 14 अप्रैल को बैंगलुरू का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

जिसमें कोहली जिम कर रहे थे
वैसे कोहली ने दो दिन पहले अपना एक वीडियो सोशल वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें कोहली जिम कर रहे थे और कंधे की एक्सरसाइज करते हुए वह पूरी तरह फिट नजर आ रहे थे, तभी कयास लगाए जा रहे थे को 14 अप्रैल के मैच में वो मैदान पर हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications