Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई-बंगलौर के बीच पहला सेमीफ़ाइनल

आईपीएल-3 का पहला सेमीफ़ाइनल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच बुधवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जाएगा.

मुंबई की टीम पहली बार सेमीफ़ाइनल में पहुंची है जबकि रॉयल चैलेंजर्स पिछले वर्ष की उपविजेता टीम है.

लीग मुक़ाबलों में दोनों ही टीमें एक दूसरे को एक-एक बार हरा चुकी हैं.

दूसरा सेमीफ़ाइनल गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच होगा.

उल्लेखनीय है कि इस बार फ़ाइनल में पहुँचने वाली चार में तीन टीमों के कप्तान भारतीय हैं.

केवल एडम गिलक्रिस्ट ही विदेशी कप्तान हैं जिनकी टीम डेकन चार्जर्स इस साल सेमीफ़ाइनल में पहुंची है.

वर्ष 2009 में डेकन चार्जर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को हराकर आईपीएल जीता था.

मुक़ाबला

महेंद्र सिंह धोनी और अनिल कुंबले की टीम फिर से अंतिम चार में पहुंची हैं और उनके पास जीतने का मौक़ा होगा.

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पहली बार सेमीफ़ाइनल में पहुंची है.

पहले दो आईपीएल में विदेशी खिलाडि़यों का दबदबा रहा था. लेकिन इस बार आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है.

सचिन तेंदुलकर ने 13 मैच में 561 रन बनाए है जबकि दक्षिण अफ़्रीका के जॉक कालिस उनके काफ़ी क़रीब हैं.

भारत के स्पिन गेंदबाज़ प्रज्ञान ओझा ने अब तक सर्वाधिक 20 विकेट लिए हैं.

इस बार सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के मुरली विजय के नाम है, उन्होंने 127 रन बनाए थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+