Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका बांग्लादेश को हराकर फ़ाइनल में

अब फ़ाइनल में दूसरे स्थान के लिए बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला होगा.

यदि भारतीय टीम इस मुक़ाबले को जीत जाती है, तो दो अंकों के साथ वह फ़ाइनल में जगह पक्की कर लेगी.

श्रीलंका की जीत में सनत जयसूर्या और कुमार संगकारा का बड़ा योगदान रहा.

दोनों ने शतक जड़े, जयसूर्या ने 130 और कुमार संगकारा 121 रन बनाए जिसकी वजह से श्रीलंका ने बांग्लादेश को 158 रन के विशाल अंतर से हराया.

जयसूर्या ने 88 गेंदों पर 16 चौके और छह छक्कों की मदद से 130 रन बनाए.

श्रीलंका की और से इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 201 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की.

श्रीलंका की टीम ने आठ विकेट के नुक़सान पर 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

बांग्लादेश के प्रारंभिक बल्लेबाज़ नजीमुद्दीन ने अच्छी शुरुआत की और 47 रन बनाए.

लेकिन उनके बाद बांग्लादेश का कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल पाया और पूरी टीम 38.3 ओवर में 174 रन पर सिमट गई.

श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन ने बांग्लादेश के पाँच खिलाड़ी आउट किए.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+