इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर की फटी जींस घूरते रहे कोहली, फोटो वायरल
बेंगलुरू। एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है लेकिन इस बार उनके साथ फोटो में उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा नहीं है बल्कि जानी मानी एंकर अर्चना विजय है।

एंकर की फटी जींस पर टिक गईं विराट की नजरें
ना ना, कोहली और अर्चना का कोई लिंक अप नहीं है, दरअसल सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें अर्चना तो कोहली का इंटरव्यू ले रही है लेकिन इस दौरान कोहली उनकी फटी जींस को ही निहारते नजर आ रहे हैं।

कोहली बुरी तरह अर्चना को घूर रहे हैं..
फोटो में कोहली बुरी तरह अर्चना को घूर रहे हैं। ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर फनी कमेंट आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के रियेक्शन का इंतजार
वैसे सबको इस फोटो पर अनुष्का शर्मा के रियेक्शन का इंतजार हैं, देखते हैं वो इस फोटो पर कोहली को क्या जवाब देती हैं। मालूम हो कि कंधे की चोट की बाद कोहली ने आईपीएल में जबरदस्त वापसी की है। उनकी धुंआधार पारी के ही बदौलत आरसीबी ने मंगलवार को गुजरात के शेरों को हराकर अहम जीत हासिल की है।
|
अर्चना विजय को कोई आपत्ति नहीं
वैसे एंकर अर्चना विजय को विराट के इस तरह उनकी फटी जींस को देखने से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने इंटरव्यू के बाद विराट के साथ एक सेल्फी ली जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा है कि लाइफ में बहुत सारी सफलताएं हासिल करने के बावजूद विराट अभी भी पुराने चीकू ही हैं। भगवान उन्हें और भी सफलताएं दे।

आखिर क्यों विराट-अनुष्का की ये तस्वीर हो रही है वायरल, क्या है माजरा?
दरअसल विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट की प्रोफाइल पिक्चर पर अनुष्का शर्मा को जगह दी है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications