तो इस क्यूट गर्ल ने चुराया कोहली का दिल, डोंट वरी वो अनुष्का नहीं है...
नई दिल्ली। हर दिल अजीज विराट कोहली की टीम आरसीबी भले ही आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हो गई हो लेकिन कोहली निराश नहीं हैं।
एक सच्चे खिलाड़ी की तरह सकारात्मक सोच के मालिक विराट कोहली इन दिनों शांत भाव से आगे की रणनीति को तय कर रहे हैं।
|
कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है..
और वो अपने फुरसत के पलों को एक नन्हीं गर्ल के साथ भी बिता रहे हैं। जी हां नन्ही सी प्यारी गर्ल, जिसका नाम हिनाया है। दरअसल कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके कहा कि हिनाया उनकी दाढ़ी में कुछ ढ़ूंढ़ रही हैं। चीकू ने लिखा कि कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है।

बहुत ज्यादा क्यूट..
मालूम हो कि हिनाया, हरभजन सिंह और गीता बासरा की नन्हीं सी गुड़िया है और सच में वो बहुत ज्यादा क्यूट है।

कल अनुष्का का बर्थडे था
कोहली ने ये तस्वीर कल पोस्ट की है, जिससे ये जवाब भी उनलोगों को मिल गया जो कि ये सोच रहे थे कि कल का दिन कोहली अपनी लेडीलव अनुष्का शर्मा संग बिताएंगे क्योंकि कल अनुष्का का बर्थडे था।
|
कोहली को बच्चों से काफी प्यार है
मालूम हो कि भज्जी के दिल के बेहद करीब कोहली को बच्चों से काफी प्यार है, अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा संग भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ ही वो जब भी अपने घर पर होते हैं तो अपने भतीजों संग ली सेल्फी जरूर शेयर करते हैं।

इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर की फटी जींस घूरते रहे कोहली, फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें अर्चना तो कोहली का इंटरव्यू ले रही है लेकिन इस दौरान कोहली उनकी फटी जींस को ही निहारते नजर आ रहे हैं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications