भारत ने न्यूज़ीलैंड को रौंदा
भारत ने ये श्रृंखला पांच-शून्य से जीत ली है
चेन्नई में हुआ भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांचवा और आख़िरी एक दिवसीय मैच भारत ने आठ विकेटों से जीत लिया है.
इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की ये श्रृंखला पांच-शून्य से जीत ली है.
शुक्रवार को हुए मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन सधी हुई भारतीय गेंदबाज़ी के सामने किवी टीम काफ़ी कमज़ोर नज़र आई.
न्यूज़ीलैंड की सारी टीम 27 ओवरों में सिर्फ़ 103 रन बनाकर आउट हो गई.
भारत की तरफ़ आर अश्विन ने 24 देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा आशिष नेहरा, युवराज सिंह और युसूफ़ पठान ने दो-दो विकेट लिए.
युवराज सिंह ने तो दो ओवरों में पांच रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.
इसके बाद 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम को ज़्यादा मुश्किल नहीं हुई है.
हांलाकि कप्तान गौतम गंभीर बिना कोई रन बनाए पेवैलियन लौट गए लेकिन पार्थिव पटेल के 56 और युवराज सिंह के 42 रनों ने भारत को आसान जीत दिला दी.
इस मैच में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए युवराज सिंह को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
