Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई इंडियंस से ही खेलेंगे सचिन

सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं

अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण की दिशा में टीमों ने अहम क़दम की घोषणा की है.

विभिन्न टीमों ने कुल मिलाकर ऐसे 12 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिन्हें वे आईपीएल-4 में अपनी टीम से जोड़े रखना चाहते हैं.

आईपीएल के नियमों के मुताबिक़ अधिकतम चार खिलाड़ियों को टीमें अपने साथ रख सकती हैं. जिनमें से अधिकतम तीन भारतीय हो सकते हैं.

अगले महीने आईपीएल की सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए नरे सिरे से बोली लगने वाली है. गुरुवार तक इन सभी टीमों को वैसे खिलाड़ियों की सूची सौंपनी थी, जिन्हें वे अपनी टीम में बनाए रखना चाहते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुरली विजय, सुरेश रैना और एल्बी मॉर्केल को अपनी टीम में बनाए रखा है, तो मुंबई इंडियंस ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा और केरॉन पोलर्ड को सूची में रखा है.

डेल्ही डेयरडेविल्स ने वीरेंदर सहवाग को टीम से जोड़े रखा है, तो विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की पसंद बने हुए हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों शेन वॉर्न और शेन वॉटसन में आस्था जताई है.

मुंबई इंडियंस ने चार स्टार खिलाड़ियों को टीम से जोड़े तो रखा है, लेकिन इस कारण उनके पास बोली लगाने और रणजी ट्रॉफ़ी के खिलाड़ियों को टीम में रखने के लिए सिर्फ़ 45 लाख डॉलर ही बचे हैं.

नए नियमों के मुताबिक़ कोई भी टीम खिलाड़ियों के वेतन पर 90 लाख डॉलर ही ख़र्च कर सकती है.

इस पूरे मामले पर आईपीएल के चेयरमैन चिरायु अमीन ने कहा, "वर्ष 2011 में टीमों के लिए खिलाड़ियों के नाम तय होने की दिशा में पहला क़दम अच्छी तरह शुरू हुआ है. यह देखकर काफ़ी अच्छा लगा है कि ज़्यादातर टीमों ने खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़े रखने का फ़ैसला किया है."

आईपीएल में आईं दो नई टीमों कोच्चि और पुणे को ऐसे चार विदेशी खिलाड़ियों को चुननी की आज़ादी होगी, जो अभी तक आईपीएल में नहीं खेले हैं.

इसके बाद खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनमें शीर्ष भारतीय और विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे.

महेंद्र सिंह धोनी (भारत)- चेन्नई सुपर किंग्स

मुरली विजय (भारत)- चेन्नई सुपर किंग्स

सुरेश रैना (भारत)- चेन्नई सुपर किंग्स

एल्बी मॉर्केल (दक्षिण अफ़्रीका)- चेन्नई सुपर किंग्स

विराट कोहली (भारत)- रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर

सचिन तेंदुलकर (भारत)- मुंबई इंडियंस

हरभजन सिंह (भारत)- मुंबई इंडियंस

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)- मुंबई इंडियंसस

केरॉन पोलार्ड (वेस्टइंडीज़)- मुंबई इंडियंस

वीरेंदर सहवाग (भारत)- डेल्ही डेयरडेविल्स

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- राजस्थान रॉयल्स

शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)- राजस्थान रॉयल्स

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+