Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2023 के विश्‍वकप की मेजबानी करेगा भारत

लंदन। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद की वार्षिक बैठक में निर्णय लिया गया है कि भारत विश्‍वकप टी20 की 2016 में और एकदिवसीय विश्‍वकप की मेजबानी 2023 में करेगा। आईसीसी की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्‍व बीसीसीआई के अंतरिम अध्‍यक्ष जगमोहन डालमिया ने किया। इस बैठक में आईसीसी ने 2015 से 2023 तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। इस बैठक में यह भी तय हो गया कि टेस्‍ट चैम्पियनशिप का आयोजन 2017 में इंग्‍लैंड में किया जायेगा जबकि चैम्पियनशिप का अगला संस्‍करण्‍ा 2021 में आयोजित होगा।

यह चौथा मौका होगा जब भारत वनडे विश्‍वकप की मेजबानी करेगा। आईसीसी की बैठक में यह भी कहा गया है कि किसी भी देश को टेस्‍ट दर्जा बनाये रखने के लिए एक विश्‍वकप से दूसरे विश्‍वकप के चार सालों के दौरान कम से कम 16 टेस्‍ट मैच खेलना जरूरी है। आईसीसी ने क्रिकेट के तीनों फार्म संरक्षित करने की जरूरत बताई।

इसके अलावा इंग्‍लैंउ एंड वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड 2019 के विश्‍वकप की मेजबानी करेगा जबकि क्रिकेट आस्‍ट्रेलिया 2020 में क्रिकेट विश्‍वकप की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने इस बैठक में 2014 में बांग्‍लादेश में होने वाले टी20 विश्‍वकप की रिपोर्ट पर भी चर्चा की और मैच वेन्‍यू का भी जायजा लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+