Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हर क्षेत्र में पॉन्टिंग ब्रिगेड चित

मोहाली, 22 अक्‍तूबर: मोहाली टेस्‍ट में भारत ने न केवल 320 रनों से ऑस्‍ट्रेलिया को शिकस्‍त दी, बल्कि पॉन्टिंग ब्रिगेड हर क्षेत्र में चित हो गई। खास बात यह है कि ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान रिकी पॉन्टिंग ने भी यह माना कि मोहाली के मैदान पर भारत ने उनकी टीम को टेस्‍ट क्रिकेट के हर क्षेत्र में मात दी है।

पोंटिंग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय टीम ने मैच पर शुरू से ही अपना दबदबा बना लिया था। सहवाग और गंभीर ने पारी को एक अच्छी शुरुआत दी जिसे अन्य बल्लेबाजों ने मैच के अंत तक बनाए रखा।"

मीडिया ने जब यह पूछा कि उनकी कप्तानी में यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे खराब प्रदर्शन था तो पॉंटिंग का जवाब था, 'मैच के दौरान खेल के किसी भी क्षेत्र में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हमने तेज गेंदबाजी,स्पिन गेंदबाजी और यहां तक कि बल्लेबाजी में भी कमजोर प्रदर्शन किया तथा इसके अलावा एक समय में हमारा क्षेत्ररक्षण भी बहुत कमजोर हो गया जिसके कारण भारत हमें हराने में सफल रही, जी हां संभवत: यह मेरी कप्‍तानी में सबसे खराब प्रदर्शन ही है।

पॉन्टिंग ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कभी आपके सामने ऐसा समय भी आता है जब आपको यह स्वीकार करना पड़ता है कि आपके प्रतिद्वन्‍द्वी अच्‍छा खेले हैं।

ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया ने पॉन्टिंग ब्रिगेड को लताड़ा

मोहाली टेस्‍ट में शर्मनाक हार के बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया ने पॉन्टिंग ब्रिगेड को आड़े हाथों लिया है। कुछ समाचार पत्रों ने इस हार को 'क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के वर्चस्व का खात्मा' तक करार दिया है।

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' का कहना है कि भारतीयों ने पोंटिंग की टीम के परखच्चे उड़ा दिए। क्रिकेट में पिछले एक दशक से चला आ रहा आस्ट्रेलिया का एकछत्र राज अब खत्म हो गया।"

समाचार पत्र 'द सिडनी मार्निग हेराल्ड' और 'द एज' ने लिखा है, "हार से कहीं ज्यादा अहम बात आस्ट्रेलियाई टीम का विनम्र होना था। अब इस टीम के विनम्र होने का वक्त भी आ गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+