For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वॉटसन के शतक पर बोले कैप्टन धोनी- उम्र कोई मैटर नहीं करता, फिटनेस का है पूरा खेल

मुंबई। धोनी की सेना ने तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चेन्नई की जीत में हीरो रहे ऑपनर शेन वॉटसन के शतक के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, जबकि फिटनेस ज्यादा मैटर करती है।

मुंबई के वानखेड़े में 36 साल के वॉटसन ने ताबड़तोड़ शतक ठोक कर वाकय में साबित कर दिया कि गेम में परफॉर्म आपके फिटनेस पर निर्भर करती है, उम्र नहीं। मैच के बाद धोनी ने स्पष्ट कहा कि उम्र कोई मैटर नहीं करती है, जबकि फिटनेस का बहुत बड़ा रोल होता है और पिछले कुछ सालों में लड़कों ने अपनी फिटनेस को इंप्रूव किया है।

धोनी ने कहा, 'हम उम्र के बारे में बहुत बाते करते हैं, लेकिन आपकी फिटनेस ज्यादा मैटर करती है। रायडू को ही देख लीजिए जो 33 साल के बिल्कुल फिट है और पूरे ग्राउंड में शानदार खेलते हैं। यहां तक कि वह ग्राउंड में बहुत सारा वक्त बिताने के बाद भी कोई शिकायत नहीं करते हैं। तो यह फिटनेस ही है, जो सबसे ज्यादा मैटर करती है, बजाय की उम्र के। हर कप्तान चाहता है कि उसका खिलाड़ी फिल्ड में शानदार प्रदर्शन करे। फिर चाहे वह चाहे 19 का हो या 20 का, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, बस आपको फुर्तीला होना होगा।'

धोनी ने आगे कहा, 'बहुत सारे लोग क्रिकेट में स्टैटिक्स की बात करते हैं, तो आज तारिख 27 है, मेरी जर्सी नंबर भी 7 है और यह हमारा 7वां फाइनल था, इसलिए जीत के लिए यह कारण भी बहुत है। लेकिन सभी कारणों में जो सबसे ज्यादा मैटर करता है, वो यह है कि आखिर में जीते हैं।

Story first published: Monday, May 28, 2018, 1:16 [IST]
Other articles published on May 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+