For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: पुणे में नहीं होंगे आईपीएल के प्लेऑफ मैच, चेन्नई के मैचों का भी हो रहा विरोध

नई दिल्ली। आईपीएल जितना खिलाड़ियों के जमघट, ग्लैमर और पैसों की बरसात की वजह से चर्चित रहता है, उतना ही विवादों को लेकर सुर्खियों में रहता है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान होने की वजह से खिलाड़ियों के पैसे और दर्शकों के लिए मनोरंजन का अच्छा साधन बन जाता है। लेकिन, गर्मी के मौसम पानी की कमी वाले क्षेत्रों में मैच आयोजित कराने को लेकर अक्सर इसका विरोध भी किया जाता है। इस बार आईपीएल में चेन्नई में हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से वहां होने वाले मैचों को पुणे शिफ्ट करके उसे चेन्नई सुपरकिंग्स का होमग्राउंड बना दिया गया है।

अब खबर आ रही है कि पुणे में होने वाले दो प्लेऑफ मैचों को किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किया जाएगा। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि कर ही है। उन्होंने कहा कि अगले 1-2 दिन में हम इस बात की घोषणा करेंगे कि ये प्ले-ऑफ मैच कहां पर आयोजित किए जाएंगे। ये मैच 23 और 25 मई को खेले जाने वाले हैं।

इससे पहले तमिलनाडु में कावेरी जल के विवाद को लेकर चेन्नई में होने वाले मैचों को भी पुणे शिफ्ट कर दिया गया था। चेन्नई ने 10 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ अपना पहला मैच खेला था, लेकिन उस मैच के दौरान काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के कारण अधिकारी मैदान में देरी से पहुंचे और टॉस में भी देरी हुई। इसी वजह से बीसीसीआई को इन मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राजीव शुक्ला ने बताया था कि चेन्नई पुलिस ने पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वहां पर मैच आयोजित कराए गए थे। हालांकि, तमिल आंदोलनकारियों के प्रदर्शन की वजह से चेन्नई पुलिस ने आगे सुरक्षा मुहैया कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। जिसके बाद पुणे को चेन्नई के होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया गया था।

इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनाव होने की वजह से भी सरकार ने आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जता दी थी। इसके आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट करना पड़ा था। पिछले साल भी सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र में आईपीएल मैच के दौरान मैदान के रख-रखाव में लाखों लीटर पानी खर्च करने को लेकर का विवाद हुआ था। किसानों से सामाजिक संगठनों ने इन मैचों की जोरदार खिलाफत की थी।

वहीं, दूसरी तरफ क्वॉलीफायर मैचों को लेकर तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन मैचों को कोलकाता, लखनऊ या फिर राजकोट शिफ्ट किया जा सकता है। राजीव शुक्ला ने इस बारे यह कहते हुए ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया कि हम इसके सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

Story first published: Friday, April 13, 2018, 18:27 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+