IPL 2018: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी सीरीज से हुआ बाहर
मुंबई। आईपीएल 11 के मुकाबले जारी हैं। रोज कोई न कोई खिलाड़ी धमाल कर अपनी एक छाप दर्शकों पर छोड़ जाता है। कल मुंबई के वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। पिछले साल आईपीएल की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस सीजन निराशाजनक रही है। मुंबई अब तक सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। मंगलवार को हुए इस मुकाबले में भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। जब मैच की शुरुआत हुई तो मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले। ओपनर शिखर धवन, मोहम्मद नबी और बासिल थम्पी को टीम में शामिल किया गया था लेकिन बाहर होने वाले खिलाड़ियों में जो बेहद चौंकाने वाला नाम था वो था बिली स्टैनलेक का नाम। बता दें कि कल के मैच में हैदराबाद की टीम में भुवनेश्वर कुमार भी नहीं खेल रहे थे। वहीं अगर स्टैनलेक की अगर बात करें तो वो इस सीजन में बेहतर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन स्टैनलेक अब इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।
टूर्नामेंट से बाहर हुए स्टैनलेकः मुंबई से होने वाले मुकाबले के ठीक पहले टीम मैनेजमेंट ने यह जानकारी दी कि स्टैनलेक अब इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। मैनेजमेंट ने यह भी बताया कि वो अपने इलाज के लिए अपने देश लौट चुके हैं। गौरतलब हो कि रविवार को खेले गए हैदराबाद और चेन्नई के बीच मुकाबले में स्टैनलेक की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने बताया कि उन्हें अभी आराम की जरूरत है जिससे वो अपनी पूरी से ठीक हो सकें। बता दें कि रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई का इस सीजन में यह छठा मैच था। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने भले ही यह मुकाबला जीत लिया हो लेकिन अपने स्टार गेंदबाज का इस सीजन में अब न खेलना हैदराबाद की टीम के लिए एक करारा झटका जरूर है।
Story first published: Wednesday, April 25, 2018, 10:37 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
