
नई दिल्ली। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल आईपीएल 2018 के किंग्स इलेवन पंजाब के मैचों के शेड्यूल में बदवाल को इजाजत दे दी है। पंजाब के अपने होम ग्राउंड पर होने वाले सात मैचों में से चार इंदौर और तीन मोहाली में खेले जाएंगे। किसी भी फ्रेंचाइजी को चार मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलने होते हैं लेकिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट के इस दौरान 20 दिन तक बंद रहने के चलते शेड्यूल में बदवाल को मंजूरी दी गई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट 12 से 31 मई तक और अप्रैल के सभी रविवार को बंद रहेगा। अब पंजाब की टीम पहले तीन घरेलू मैच मोहाली के मैदान पर खेलेंगी, बाकी चार मैच इंदौर में खेले जाएंगे।
नए कार्यक्रम के अनुसार, किंग्स इलेवन पंजाब पहले तीन घरेलू मैच 8, 15 और 19 अप्रैल को मोहाली में जबकि बाकी चार घरेलू मैच 4, 6, 12 और 14 मई को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेलेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के अवाला आईपीएल की बाकी टीमें अपने-अपने घरेलू मैदानों पर ही होम मैच खेलेंगी। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के दो होम वेन्यू होंगे, एक मोहाली और दूसरा इंदौर।