For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: दो साल बाद पीली जर्सी पहनेंगे माही, जानिए CSK का पूरा स्क्वॉड

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद दोबारा आईपीएल में वापसी कर रही है। अपनी कप्तानी में सीएसके को दो बार खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। धोनी दो साल सीएसके की पीली जर्सी पहने नजर आएंगे। चेन्नई को आईपीएल की सबसे पॉपुलर और सफल टीम कहा जाता है। दरअसल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण चेन्नई की टीम में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर धोनी का शामिल होना है।

दो आईपीएल टूर्नामेंट, दो टी-20 चैंपियंस लीग ट्राफियां और आठ सीजनों में आईपीएल के सबसे ज्यादा फाइनल (6) खेलने का एक रिकॉर्ड यह बताता है कि ये फ्रेंचाइजी कितनी सफल रही है। सिर्फ धोनी ही नहीं, यहां तक कि सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ी CSK के लिए लौट रहे हैं। इस बार एक अन्य वेटरन भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह को सीएसके की टीम में शामिल किया गया है। ये है चेन्नई की टीम का पूरा हाल-


स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 25 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी- 8
बचे हुआ फंड- 6.5 करोड़ रुपए
रिटेन किए हुए खिलाड़ी-
भारत- एमएस धोनी (15 करोड़ रुपए) सुरेश रैना (11 करोड़ रुपए) और रविंद्र जडेजा (7 करोड़ रुपए)
विदेशी- 0


नीलामी के समय खरीदे गए खिलाड़ी-
भारतीय: केदार जाधव, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, मुरली विजय, दीपक चहर, असिफ के एम, जगदीशन नारायण, कनिष्क सेठ, ध्रुव शोरै, क्षितिज शर्मा, मोनू सिंह, चैतन्य बिश्नोई।
विदेशी- ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मार्क वुड, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, मिशेल सैंटनर, लुंगिसानी एन्गिडी।


सीएसके के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़ रुपए, रिटेन्ड)
केदार जाधव (7.8 करोड़ रुपए, नीलामी के समय)


Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 10:20 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+