पुणे। आईपीएल-11 का 30वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच सोमवार को पुणे में रात 8 बजे से खेला जाएगा। नये कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अपना पहला और कुल दूसरा मैच जीतने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स सोमवार को बेहदम अहम मुकाबले में शीर्ष पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। दिल्ली की टीम जहां टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश करेगी तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स भी विजयी लय में लौटने का पूरा प्रयास करेगी। चेन्नई को पिछले मैच में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
For all we know these Lions might sleep with the headgear on tonight! Orey the love! #WhistlePodu 🦁💛 @EquitasBank pic.twitter.com/0lNzpB2i3S
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 29, 2018
वहीं अपने घरेलू मैदान में कोलकाता नाइटराइडर्स को 55 रन से शिकस्त देकर जीत हासिल करने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के हौसले बुलंद होंगे। गौरतलब है कि खराब प्रदर्शन के कप्तानी से हटने वाले गंभीर की जगह अय्यर ने ली है। अपनी अय्यर ने अपनी कप्तानी में पहले ही मैच में तूफानी पारी खेली। दिल्ली अभी सात मैचों में से महज दो में जीतकर तालिका में निचले स्थान पर है, हालांकि अगर उसे प्ले आफ की दौड़ में खुद को शामिल करना है तो उसे जीत की लय को जारी रखना होगा।
The young pace guns putting their best at the nets this evening for the match tomorrow against the Delhi Daredevils! #whistlepodu pic.twitter.com/WbJnaqVP0v
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 29, 2018
चेन्नई सुपरकिंग्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हालांकि दिल्ली के लिए चेन्नई को उसके घर में हराना काफी मुश्किल होगा। चेन्नई के लिए पिछले दो मैचों में शेन वॉटसन की फॉर्म चिंता का विषय बनकर उभरी है। आईपीएल 11 में अब तक लगे दो शतकों में से एक वॉटसन के बल्ले से आया है। लेकिन उसके बाद से वे चेन्नई को वैसी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं जैसा शुरू के मैचों में उन्होंने खेला था। हालांकि इसके अलावा चेन्नई के लिए अंबाती रायडू, सुरेश रैना, धोनी जमकर रन बना रहे हैं। ये उसके लिए अच्छा संकेत है। इसके अलावा गेंदबाजी में ब्रावो, ताहिर, ठाकुर, भज्जी अच्छी फॉर्म में हैं।
वहीं दिल्ली की टीम उम्मीद करेगी कि उनके कप्तान श्रेयस इस मैच में शानदार पारी खेलकर टीम की अगुवाई करे जैसे उन्होंने केकेआर के खिलाफ 93 रन की मैच विजयी पारी खेलकर किया था। हालांकि दिल्ली के अच्छी खबर ये भी है कि क्रिकेटा का वंडर ब्वॉय कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ अपने दूसरे मैच में ही छा गए थे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल, कोलिन मुनरो भी फॉर्म में दिख रहे हैं। हालांकि दिल्ली में शायद ही कोई बदलाव हो। वैसे देखना दिलचस्प होगा कि पिछले मैच में खुद को बाहर रखने वाले गंभीर क्या इस मैच में वापसी कर पाएंगे?
Captain Shreyas Iyer is looking forward to #CSKvDD tomorrow night! 👊🏼#DilDilli #Dhadkega pic.twitter.com/aZDsXLbxxZ
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) April 29, 2018