For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSKvRCB: धोनी की धमाकेदार बैटिंग, चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

पुणे। आईपीएल 11 का 35वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच पुणे में खेला गया। जहां चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। धोनी ने चेन्नई की टीम में तीन बदलाव किए। फॉफ डुप्लेसिसी की जगह पर डेविड विली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहीं कर्ण शर्मा की जगह ध्रुव शोरे और केएम आसिफ की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया था।

वहीं आरसीबी में भी तीन बदलाव हुए थे। क्विंटन डि कॉक की जगह एबी डिविलियर्स को शामिल किया गया। मनन वोहरा की जगह पार्थिव पटेल और वाशिंगटन सुंदर की जगह एम अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने पार्थिव पटेल (41 गेंदों में 53 रन) और टिम साउदी (26 गेंदों में 36 रन) की पारी की बदौलत 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। वहीं जीत के लिए 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएसके की तरफ से एमएस धोनी (23 गेंदों में 31 रन) और ब्रावो 17 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा सीएसके की तरफ से वॉटसन (11 रन), रायडू (32 रन), रैना (25 रन) और शोरे ने 8 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आरसीबी की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं।


यहां पढ़ें चेन्नई बनाम आरसीबी का LIVE CRICKET SCORE:-

1
43445

चेन्नई की पारी-

  • 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएसके की तरफ से एमएस धोनी (23 गेंदों में 31 रन) और ब्रावो 17 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 80 के स्कर पर चेन्नई का चौथा विकेट गिरा, ध्रुव शोरे 8 रन बनाकर आउट। ग्रैंडहॉम ने लिया विकेट।
  • 78 के स्कोर पर चेन्नई को लगा तीसरा झटका, रायडू 25 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट। अश्विन ने लिया विकेट।
  • 62 के स्कोर पर चेन्नई को लगा बड़ा झटका, सुरेश रैना 25 रन बनाकर आउट। उमेश ने लिया विकेट।
  • उमेश यादव ने दिलाई आरसीबी को पहली सफलता, वॉटसन को किया बोल्ड। 11 रन बनाकर आउट हुए वॉटसन।
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई, वॉटसन और रायडू क्रीज पर

आरसीबी की पारी-

  • पार्थिव, साउदी की पारी की बदौलत आरसीबी ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 128 रनों का लक्ष्य। टिम साउदी 26 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए।
  • 89 के स्कोर पर आरसीबी का आठवां विकेट गिरा, उमेश यादव 1 रन बनाकर रन आउट।
  • 87 के स्कोर परआरसीबी का सातवां विकेट गिरा, ग्रैंडहॉम 8 रन बनाकर आउट। डेविड विली ने लिया विकेट।
  • 1 रन बनाकर एम अश्विन बने धोनी की स्टंपिंग का शिकार, आरसीबी का छठा विकेट गिरा। भज्जी की गेंद पर किया आउट
  • 84 के स्कोर पर मुश्किल में आरसीबी, फिफ्टी बनाकर पार्थिव पटेल बने जडेजा का तीसरा शिकार
  • 73 के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, मंदीप सिंह बने जडेजा का दूसरा शिकार
  • धोनी ने डिविलियर्स को भेजा पवेलियन, भज्जी की गेंद पर किया स्टंप आउट। 56 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा
  • 47 के स्कोर पर आरसीबी को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 8 रन बनाकर बोल्ड। जडेजा ने किया बोल्ड।
  • दूसरे ओवर में गिरा आरसीबी का विकेट, मैक्कुलम 5 रन बनाकर आउट। एन्गिडी ने लिा विकेट
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी, पार्थिव पटेल और ब्रैंडन मैक्कुलम क्रीज पर
  • --------------------------------------------------------------------------------
  • चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है
  • चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), ध्रुव शोरे, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, डेविड विली, हरभजन सिंह, लुंगी एन्गिडी, शारदुल ठाकुर।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (कीपर), ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, मुरुगन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजेंद्र चहल।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 19:31 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+