For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSKvRCB Preview: 'करो या मरो' मुकाबले में माही ब्रिगेड से भिड़ेगी कोहली की आरसीबी

IPL 2018 : Chennai Super Kings vs RCB, Dhoni vs Virat Kohli, Match Preview | वनइंडिया हिंदी

पुणे। आईपीएल 11 का 35वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच शनिवार को शाम 4 बजे से पुणे में खेला जाएगा। जहां चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है तो वहीं आरसीबी 8 में से 3 मै जीतकर पांचवे नंबर पर है। हालांकि चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के लिए राहत भरी खबर आई है। दरअसल पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेले एबी डीविलियर्स अगले मुकाबले के लिए फिट हो गए हैं। लेकिन एक बुरी खबर भी है। दरअसल विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक शादी में शामिल होने के लिए वापस दक्षिण अफ्रीका लौट गए हैं।

वे चेन्नई के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले बीमार होने की वजह से एबी डीविलियर्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि टीम को उनकी कमी नहीं खली और उस मैच में आरसीबी ने 14 रन से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा डीविलियर्स कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भी टीम में नहीं थे।

इसका जरूर टीम को खामियाजा उठाना पड़ा और उसे 6 विकेट से मैच गंवाना पड़ा। दूसरी ओर पिछले तीन में से दो मैच हार चुकी चेन्नई जीत की राह पर लौटना चाहेगी। गुरुवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों छह विकेट से पराजय झेलने वाली चेन्नई की गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हुई हैं।

हालांकि बल्लेबाजी की बात करें तो अंबाती रायडू, शेन वाटसन, फॉफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना और कप्तान धोनी समेत चेन्नई के सभी बल्लेबाज खूह रन बना रहे हैं। रायडू अभी तक 391 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं एमएस धोनी 329 रनों के साख टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। हालांकि केकेआर के खिलाफ धोनी ने गेंदबाज असरदार नहीं दिखे। दीपक चाहर की गैर मौजूदगी में एन्गिडी पावरप्ले में काफी प्रभावी रहे हैं लेकिन उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके अलावा आसिफ ने अपनी रफ्तार से प्रभावित किया है।

आरसीबी के लिए सिर्फ कोहली लगातार अच्छा खेल रहे हैं जो नौ मैचों में 349 रन बना चुके हैं। हालांकि कोहली डिविलियर्स पर एक बार फिर से सभी की निगाहें होंगी। डिविलियर्स ने छह मैचों में 280 रन बनाए हैं। ब्रेंडन मैकुलम ने पांच मैचों में 122 रन बनाए हैं।

आरसीबी की चिंता का सबब डैथ ओवरों की गेंदबाजी है, जिसमें उसके गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं। उमेश यादव ने 11 और युजवेंद्र चहल ने सात विकेट लिए हैं, लेकिन मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए। हालांकि आरसीबी के लिए टिम साउदी का प्लेइंग इलेवन में शामिल करना फायदेमंद हुआ है।

Story first published: Friday, May 4, 2018, 21:25 [IST]
Other articles published on May 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+