CSKvSRH: अंबाती रायडू का तूफानी शतक, चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा

पुणे। आईपीएल 11 का 46वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे में खेला गया। जहां चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। चेन्नई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ कर्ण शर्मा की जगह दीपक चाहर को शामिल किया गया। चाहर ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी केवल एक बदलाव हुआ था। युसुफ पठान की जगह दीपक हुड्डा को शामिल किया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने चेन्नई के सामने शिखर धवन (49 गेंदों में 79 रन) और केन विलियसन (39 गेंदों में 51 रन) की पारी की बदौलत 179 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे चेन्नई ने शेन वॉटसन (35 गेंदों में 57 रन) और अंबाती रायडू (62 गेंदों में 100*) के नाबाद शतक की बदौलत 19 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से धोनी (14 गेंदों में 20 रन) बनाकर नाबाद रहे।
यहां पढ़ें चेन्नई बनाम हैदराबाद का LIVE CRICKET SCORE:-
चेन्नई की पारी-
- अंबाती रायडू का तूफानी शतक, चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा
- चेन्नई को लगा दूसरा झटका, सुरेश रैना 2 रन बनाकर आउट।
- 35 गेंदों में 57 रन बनाकर रन आउट हुए शेन वॉटसन, चेन्नई का पहला विकेट गिरा
- वॉटसन के बाद रायडू ने भी 31 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 106/0
- शेन वॉटसन ने 31 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में चेन्नई। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 93/0
- 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 43/0
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स, शेन वॉटसन और अंबाती रायडू क्रीज पर
हैदराबाद की पारी-
- हैदराबाद को चौथा झटका, मनीष पांडे 5 रन बनाकर आउट। शार्दुल ने झटका दूसरा विकेट।
- 142 के स्कोर पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, केन विलियमसन 51 रन बनाकर आउट। शार्दुल ने लिया विकेट।
- 49 गेंदों में 79 रन बनाकर शिखर धवन आउट, 141 के स्कोर पर ब्रावो ने दिया हैदराबाद को दूसरा झटका
- शिखर धवन की धुआंधार पारी, 42 गेंदों में 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। केन विलियमसन भी 33 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 116/1
- 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 51/1, शिखर धवन और केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद। चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर दीपक चाहर ने जिन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 16 रन देकर 1 विकेट झटका।
- 18 के स्कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा, एलेक्स हेल्स 2 रन बनाकर आउट। चाहर ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी हैदराबाद, एलेक्स हेल्स और शिखर धवन क्रीज पर
- ----------------------------------------------------------------------------------
- चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हुड्डा, श्रीवत्स गोस्वामी (कीपर), रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
- चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, डेविड विली, हरभजन सिंह, दीपक चहर, शारदुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
