For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSKvSRH Preview: प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के लिए हैदराबाद से जंग करेगी चेन्नई

पुणे। आईपीएल 11 का 46वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पुणे में रविवार को शाम 4 बजे से खेला जाएगा। जहां हैदराबाद की टीम 11 में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ पहले नंबर पर है तो वहीं चेन्नई की टीम 11 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। हैदराबाद आईपीएल 2018 की प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। वहीं चेन्नई के लिए अभी ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। अगर धोनी की सेना हैदराबाद को हरा देती है तो उसका प्ले-ऑफ में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा।

गौरतलब है कि दो बार की चैंपियन चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई अगर यह मैच जीत जाती को प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर जाती। चेन्नई ने शुक्रवार को राजस्थान के खिलाफ 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। दूसरे तरफ हैदराबाद पहले ही प्लेआफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी है और उसकी नजरें एक और मैच को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

आपीएल 2018 के शुरुआती मैचों में चेन्नई ने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर विरोधी टीमों को चौंका दिया था लेकिन पिछले कुछ मैचों में चेन्नई के गेंदबाजों ने निराश किया है। चेन्नई के बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं लेकिन डेथ ओवरों में उसकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। चेन्नई के अधिकतर बल्लेबाज अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो, धोनी और सुरेश रैना ने जब भी टीम को जरूरत पड़ी है, बल्ले से अपना योगदान दिया है।

दूसरी ओर सनराइजर्स के लिए उसके कप्तान केन विलियमसन ने आगे होकर मोर्चे की अगुआई की है। अब उनकी नजरें प्लेआफ में शीर्ष टीम के रूप में जाने पर है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ( कुल 290 रन ) ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बड़ी पारी खेली जबकि कप्तान विलियमसन (कुल 493 रन) पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। युसूफ पठान, मनीष पांडे और शाकिब अल हसन ने भी जिम्मेदारी निभाई है। हैदराबाद की गेंदबाजी की जितनी बात की जाए उतनी कम है। सनराइजर्स की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में उसके गेंदबाज शानदार फार्म में है। उन्होंने कम स्कोर भी बचाकर जीत दर्ज की है । भुवनेश्वर के अलावा सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा , लेग स्पिनर राशिद खान ( 13 विकेट ) और शाकिब ( 12 विकेट ) ने उम्दा प्रदर्शन किया है। ऐसे में चेन्नई के लिए हैदराबाद के गेंदबाजों के पार पाना होगा।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 20:49 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+