For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL11: क्रिस गेल ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

मोहाली। आईपीएल 2018 के लिए जब नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी तब किसी भी फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के इस सबसे तूफानी बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई थी। लेकिन शायद अब बाकी की 7 फ्रेंचाइजी पछता रही होंगी। दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे दिन नीलामी के आखिरी समय में क्रिस गेल को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदकर बड़ा दांव खेला था। हालांकि आईपीएल 11 के शुरुआती दो मैचों में पंजाब ने गेल को बाहर रखा था। लेकिन जैसे ही उन्हें तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला उन्होंने सभी की बोलती बंद कर दी। नई फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे गेल ने अपने पहले ही मैच में तूफान अंदाज में अर्धशतकी पारी खेली थी। जिसके कारण उन्हें अगले मैच में भी खेलने का मौका दिया गया। गेल ने मोहाली में हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का पहला और आईपीएल का अपना छठा शतक जड़ दिया।

ऐसे जड़ा इस सीजन का पहला शतक

ऐसे जड़ा इस सीजन का पहला शतक

गेल ने 58 गेंदों में एक चौके और 11 छक्को की मदद से अपने टी20 करियर का 21वां शतक जड़ा। वह आईपीएल 2018 में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। गेल ने सिद्धार्थ कौल द्वारा किए पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जमाया।

कोई भी बल्लेबाज गेल के आस-पास भी नहीं

कोई भी बल्लेबाज गेल के आस-पास भी नहीं

क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 21 शतक लगाए हैं। दुनिया का कोई बल्लेबाज 7 से ज्यादा टी20 शतक नहीं लगा सका है। टी20 में मैक्कलम, क्लिंगर और ल्यूक राइट ने 7-7 शतक ठोके हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 4 शतक लगाए हैं। हालांकि गेल (6) से पीछे विराट कोहली ही हैं जिनके नाम आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा शतक हैं।

राशिद खान की धुनाई का खास रिकॉर्ड

राशिद खान की धुनाई का खास रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के युवा सनसनी गेंदबाज कहे जाने वाले राशिद खान के एक ओवर में गेल ने चार छक्के लगाए। ऐसा कारनामा करने वाले वो महज दूसरे बल्लेबाज हैं। गेल से पहले एबी डी विलियर्स ने भी ये कारनामा किया था। यह नहीं इसी के दम पर राशिक के नाम टी20 करियर का एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल राशिद ने 55 रन देकर 1 विकेट झटका। ये उनका सबसे खराब प्रदर्शन हो गया है। इससे पहले उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रन देकर कोई भी विकेट नहीं झटका था।

सिक्सर किंग गेल

सिक्सर किंग गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल में चौथी बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। दूसरा कोई और बल्लेबाज ये कारनामा एक से ज्यादा बार नहीं कर सका है। आपको बता दें कि क्रिस गेल इस सीजन से पहले कोहली की कप्तानी में आरसीबी की तरफ से खेलते थे। इस टीम के लिए उन्‍होंने काफी रन बरसाए थे। आरसीबी की ओर से खेलते हुए गेल दो बार ऑरेंज कैप के विजेता भी रहे।

मुझे इज्‍जत चाहिए

मुझे इज्‍जत चाहिए

हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद गेल ने कहा कि 'बहुत सारे लोगों ने सोचा कि मैं बूढ़ा हो चुका हूं। इस पारी के बाद मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। मुझे सम्‍मान चाहिए।'

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 23:03 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+