For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस खिलाड़ी को हैरतअंगेज लगता है धोनी का पुरानी रंगत में लौटना

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में अपने बल्ले से लोहा मनवा रहे हैं। धोनी न केवल अपनी कप्तानी से बल्कि अपने बल्ले से विरोधी टीमों को धूल चटा रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में धोनी ने अपनी जगह रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेजा था। वो धोनी की रणनीति का हिस्सा ही था क्योंकि उस समय उमेश यादव आग उगल रहे थे। जैसे ही उमेश का स्पैल खत्म हुआ धोनी खुद बल्लेबाजी के लिए आ गए और 200 प्लस का स्कोर आसानी से 2 गेंदें शेष रहते चेस कर डाला।

क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि धोनी पुराने रंग में दिख रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है और जिस तरह से उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पुरानी रंगत में लौटे हैं वह हैरतअंगेज है। चोपड़ा ने बुधवार को एक कार्यक्रम से अलग पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'चेन्नई सुपरकिंग्स ऐसी टीम है जो केवल पांच बल्लेबाजों के साथ खेल रही है लेकिन फिर भी वह दस में से नौ बार 200 रन का स्कोर बना सकती है। इसलिए आईपीएल में अभी उसकी बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है।'

चोपड़ा ने कहा कि, 'मेरे लिए यह सुखद आश्चर्य है। अगर आप यह सवाल एक साल पहले मुझसे करते तो मैं कहता कि वह अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। वह क्रीज पर पांव जमाने में बहुत अधिक समय ले रहे थे और लग रहा था कि टी 20 प्रारूप अब उनके अनुकूल नहीं रहा क्योंकि उन्होंने 25 साल की उम्र में जो किया जो 35 साल की उम्र में नहीं कर पा रहे थे। लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया और लग रहा है कि दूसरी बयार पहली से भी दमदार है। यह वास्तव में हैरतअंगेज है।' आपको बता दें कि इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में धोनी 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने 71.50 के औसत से 286 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, May 2, 2018, 20:38 [IST]
Other articles published on May 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+