For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: लोकल ब्वॉय गौतम गंभीर सच करेंगे दिल्ली का सपना, जानिए दिल्ली डेयरडेविल्स का फुल स्क्वॉड

नई दिल्ली। पहले सीजन में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल की पसंदीदा टीम थी। लेकिन ये बड़े नाम एक इकाई के रूप में टीम को सफलता दिलाने में विफल रहे और दिल्ली कभी भी वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसा उनके फैंस चाहते थे। दिल्ली 2012 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए।

2018 के लिए, डेयरडेविल्स ने श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और क्रिस मॉरिस को बरकरार रखा है और ऑस्ट्रेलियाई महान रिकी पोंटिंग को अपने बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है। पहले मुंबई के कोच रहे पोंटिंग, मुख्य कोच पैडी अप्टन के साथ काम करेंगे। फ्रैंचाइजी को आशा है कि ये जोड़ी टीम के भाग्य को बदलने में कामयाब होगी। इन सबके अलावा दिल्ली में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

जी हां, दरअसल इस बार दिल्ली की टीम ने अपने लोकल ब्वॉय गौतम गभीर को खरीद लिया है और गंभीर दिल्ली की कप्तानी करते नजर आएंगे। गंभीर को दिल्ली ने बेहद कम बजट (2.8 करोड़ रुपए) में खरीदा है। गंभीर ने कोलकाता को अपनी कप्तानी में दो बार खिताब जिताया है।

नीलामी में दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए मोहम्मद शमी और कगीसो रबाडा को रिटेन बड़ा दांव खेला है। आईपीएल के 10 साल के इतिहास में दिल्ली कभी भी फाइनल तक नहीं पहुंची है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर दिल्ली का सपना पूरा कर पाते हैं। फिलहाल तो ये रहा दिल्ली का फुल ब्यौरा-


टीम स्क्वॉड स्ट्रेंथ-25 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी- 8
बचा हुआ फंड- 1.6 करोड़ रुपए
रिटेन किए हुए खिलाड़ी-
भारतीय- ऋषभ पंत (8 करोड़ रुपये), श्रेयस अय्यर (7 करोड़)
विदेशी खिलाड़ी- क्रिस मॉरिस (7.1 करोड़ रुपये)


नीलामी के दौरान खरीदे गए खिलाड़ी-
भारतीय
- गौतम गंभीर, अमित मिश्रा, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी, राहुल तेवतिया, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ, गुरकीरत सिंह, आवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षन पटेल, मंजोत कालरा, सयन घोष।
विदेशी- कागीसो रबाडा, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन मुनरो, जेसन रॉय, डैनियल क्रिस्चियन, संदीप लमचिने।


दिल्ली के लिए इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सेवल (9 करोड़ रुपए)


Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 11:22 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+