For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DDvCSK: दिल्ली ने जीती सम्मान की जंग, चेन्नई को 34 रनों से हराया

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 52वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला गया। जहां दिल्ली ने चेन्नई को 34 रनों से हरा दिया। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। डेविड विली की जगह लुंगी एन्गिडी को शामिल किया गया। वहीं दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुए। जैसन रॉय की जगह ग्लैन मैक्सवेल और जूनियर डाला की जगह आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। दिल्ली के लिए आखिर में विजय शंकर और हर्षल पटेल ने तूफानी पारी खेली। ब्रावो के 20वें ओवर में दिल्ली ने 26 रन बटोरे। जिसमें विजय शंकर 28 गेंदों में 36 और हर्षल पटेल 16 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले ऋषभ पंत 26 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। पंत दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जीत के लिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से केवल अंबाती रायडू 29 गेंदों में 50 रन बना पाए। ।


यहां पढ़ें दिल्ली बनाम चेन्नई का LIVE CRICKET SCORE:-

1
43462

चेन्नई की पारी-

  • दिल्ली ने जीती सम्मान की जंग, चेन्नई को 34 रनों से हराया। चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई। रविंद्र जडेजा 18 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 125 के स्कोर पर चेन्नई को लगा छठा झटका, ब्रावो 1 रन बनाकर आउट। ट्रेंट बोल्ड ने झटका दूसरा विकेट
  • हार की तरफ चेन्नई, 23 गेंदों में 17 रन बनाकर धोनी बने ट्रेंट बोल्ट का शिकार। 118 के स्कोर पर चेन्नई को लगा पांचवा झटका।
  • लड़खड़ाई चेन्नई की पारी, 93 के स्कोर पर सैम बिलिंग्स 1 रन बनाकर आउट। अमित मिश्रा ने चेन्नई को दिया चौथा झटका।
  • 90 के स्कोर पर चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना 15 रन बनाकर आउट। संदीप लमिछाने ने लिया विकेट।
  • 70 के स्कोर पर चेन्नई को लगा दूसरा झटका, अंबाती रायडू 29 गेंदों में फिफ्टी लगाकर आउट। हर्षल पटेल ने लिया विकेट।
  • 46 के स्कोर पर चेन्नई को लगा पहला झटका, शेन वॉटसन 14 रन बनाकर आउट। अमित मिश्रा ने लिया विकेट।
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई, शेन वॉटसन और अंबाती रायडू क्रीज पर

दिल्ली की पारी-

  • दिल्ली ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 163 रनों का लक्ष्य। ब्रावो के 20वें ओवर में दिल्ली ने 26 रन बटोरे। विजय शंकर 28 गेंदों में 36 और हर्षल पटेल 16 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 97 के स्कोर पर दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट। ठाकुर ने लिया विकेट।
  • 94 के स्कोर पर दिल्ली को लगा चौथा झटका, मैक्सवेल (5 रन) को जडेजा ने किया बोल्ड।
  • दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, रिषभ पंत 38 रन बनाकर आउट। लुंगी ने झटका दूसरा विकेट।
  • दिल्ली को लगा दूसरा झटका, श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर लुंगी का शिकार बने।
  • 24 के स्कोर पर दिल्ली को लगा पहला झटका, पृथ्वी शॉ 17 रन बनाकर आउट। दीपक चाहर ने लिया विकेट।
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर क्रीज पर
  • चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चहर, शारदुल ठाकुर, लुंगी एन्गिडी।
  • दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, ग्लेन मैक्सवेल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, अवेश खान, संदीप लमिछाने, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Friday, May 18, 2018, 23:48 [IST]
Other articles published on May 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+