For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Match Preview: दिल्ली के सामने होगी पंजाब की आंधी को रोकने की गंभीर चुनौती

नई दिल्ली। आईपीएल-11 का 22वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच सोमवार को रात 8 बजे से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि पंजाब इस समय ड्रीम फॉर्म में चल रही है। टॉप क्रम में क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाज तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। डेयरडेविल्स का लीग में अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। अब तक खेले पांच मुकाबलों में दिल्ली ने सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। ऐसे में दिल्ली की टीम जब सोमवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करने उतरेगी तो उसकी नजर घर में खोई प्रतिष्ठा को पाने पर होगी।

दिल्ली के आगे गंभीर चुनौती

दिल्ली डेयरडेविल्स अभी तक के अपने सफर में बेहद खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेल रही है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में दिल्ली फ्लॉप रही है। हालांकि उसके टॉप ऑर्डर में ऋषभ पंत तमाम इकलौते बल्लेबाज हैं जो कमाल की पारी खेल रहे हैं। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजों ने एक बार अच्छा प्रदर्शन किया भी लेकिन गेंदबाजों ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर का सबसे बड़ा सिरदर्द टीम की गेंदबाजी है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के अलावा कोई भी गेंदबाज अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। दिल्ली ने ऑलराउंडर क्रिस मौरिस, मुहम्मद शमी, डेन क्रिश्चियन, हर्षल पटेल जैसे तेज गेंदबाजों को आजमाया लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। हालांकि राहुल तेवतिया ने जरूर प्रभावित किया है। लेकिन टीम की जीत के लिए उनका प्रदर्शन काफी नहीं है।

गंभीर को लेनी होगी टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी

बल्लेबाजी में खुद कप्तान गंभीर को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी। कप्तान गंभीर पहले मैच को छोड़कर अब तक अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल साबित हुए हैं। पहले दो मैचों में कोलिन मुनरो के विफल रहने के बाद टीम ने जेसन रॉय को तीसरे मैच में मौका दिया, जिसकी बदौलत दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक अपनी इकलौती जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद अगले दो मैचों में रॉय का भी बल्ला शांत रहा। टीम के लिए एक बुरी खबर मैक्सवेल का न चलना भी है। मैक्सवेल का बल्ला भी अभी तक खामोश रहा है। हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर है कि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पिछले मैच में तूफानी पारी खेलकर उम्मीदों को जगाया है।

लेकिन दिल्ली कैसे रोक पाएगी पंजाब का तूफान

अब तक के आईपीएल में अगर कोई टीम सबसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजी कर रही है तो वो है किंग्स इलेवन पंजाब। ये मुकाबला नंबर वन और नंबर 8 की टीम के बीच होगा। पंजाब ने जबसे क्रिस गेल से ओपनिंग कराई है तब से सारा खेल ही बदल गया है। गेल तूफनी फॉर्म में हैं और जमकर रन बरसा रहे हैं। याद हो तो सीजन के अपने पहले ही मैच में दिल्ली के खिलाफ पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 14 गेंदों में आइपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा गेल अब तक खेले तीन मुकाबलों में एक शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 229 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। दिल्ली के गेंदबाजों को पंजाब की ओपनिंग जोड़ी से निपटना काफी मुश्किल भरा काम होगा।

पंजाब हर क्रम में है बेहद मजबूत

पंजाब की टीम को अभी से ही खिताब का प्रबल दावेदार कहा जा रहा है। इसका कारण है कि वो हर क्रम में बेहद मजबूत है। ओपनिंग जोड़ी के बाद मध्य क्रम में एरोन फिंच और युवराज सिंह ने जरूर निराश किया है। लेकिन फिंच ने अपने आखिरी मैच में जता दिया था कि वे फॉर्म में वापस आ गए हैं। इसके अलावा करुण नायर, मयंक अग्रवाल खुद कप्तान अश्विन तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। खुद कप्तान अश्विन गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कुल मिलाकर ये मुकाबला पंजाब के पक्ष में जा सकता है। हालांकि दिल्ली के पास घरेलू समर्थन होगा जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है।

Story first published: Sunday, April 22, 2018, 22:59 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+