For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DDvKKR Preview: दिल्ली के नए कप्तान के सामने होगी केकेआर की चुनौती

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 26वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को रात 8 बजे से दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला जाएगा। कोलकाता 6 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में अभी चौथे नंबर पर है तो वहीं दिल्ली की टीम 6 में से 1 मैच जीतकर सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम नए और युवा कप्तान के साथ उतरेगी। दरअसल लगातार खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने टीम की कप्तानी छोड़ दी। जिसके बाद श्रेयस को टीम की अगुआई करने का मौका मिला है। लेकिन, गंभीर अंतिम एकादश में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और उनके सामने एक बार फिर उनकी पुरानी टीम होगी।

दिल्ली की बल्लेबाजी बड़ी समस्या
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बल्लेबाजी बड़ी समस्या रही है। ऋषभ पंत और श्रेयर अय्यर को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अभी तक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया है जो दिल्ली को जीत दिला दे। टूर्नामेंट में अभी तक दिल्ली के ना तो बल्लेबाज चल सके हैं और ना ही गेंदबाजी में धार नजर आई है। गंभीर का खराब फॉर्म दिल्ली की चिंता का सबब रहा है जो छह मैचों में 17 की खराब औसत से 85 रन ही बना सके हैं। हालांकि पंत ने जरूर छह मैचों में 227 और अय्यर ने 151 रन बनाये हैं। दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत देने में असफल रही है। खुद गंभीर फ्लॉप चल रहे हैं। इसके अलावा जैसन राय, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस मौरिस जैसे विदेशी सितारों ने अब तक कोई मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं किया है।

वहीं गेंदबाजों लियाम प्लंकेट ने पंजाब के खिलाफ मौजूदा सत्र का पहला मैच खेलते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट छह मैचों में नौ विकेट ले चुके हैं। लेग स्पिनर राहुल तेवतिया छह मैचों में छह विकेट हासिल कर चुके हैं। लेकिन इनकी दिक्कत ये है कि अंत में ये गेंदबाज जमकर रन खर्च करते हैं। केकेआर जैसी मजबूत बैटिंग लाइन-अप के आगे दिल्ली को कसी हुई गेंदबाजी करनी होगी।

केकेआर के पास है शानदार गेंदबाजी
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो अब तक का उनका सफर मिला जुला रहा है। 3 मैचों में हार और तीन में जीत मिली है। हालांकि केकेआर पास दिल्ली की अपेक्षा शानदार स्पिन जोड़ी है। केकेआर के पास सुनील नरेन (8), कुलदीप यादव (6) विकेट झटके चुके स्पिनर हैं जो किसी भी समय गेम पलट सकते हैं। इसके अलावा पीयूष चावला ने भी अभी तक 5 विकेट झटके हैं। इसके अलावा केकेआर के पाक बल्लेबाजी में काफी धार है। केकेआर की बल्लेबाजी में जहां आंद्रे रसेल, खुद कप्तान दिनेश कार्तिक और सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन भी हैं जो फॉर्म में लौट आए हैं और टीम को एक बार उनसे अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद रहेगी। कार्तिक छह मैचों में 194 रन, जबकि लिन 181 रन कूट चुके हैं।

Story first published: Thursday, April 26, 2018, 23:58 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+