DDvKKR: पहले ही मैच में रिकॉर्ड्स की बौछार करने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर... नाम याद रखना
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 11 के अपने 7वें मुकाबले में जब दिल्ली डेयरडेविल्स उतरी तो लोगों को एक अलग ही खेल की उम्मीद थी। इसका कारण था दिल्ली का नए कप्तान के साथ मैदान में उतरना। दरअसल पिछले खराब प्रदर्शन के कारण जब गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी तो युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई। लेकिन इस बल्लेबाज ने किसी को निराश नहीं किया। पहली बार कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। श्रेयस अय्यर ने आते ही ग्लैन मैक्सवेल के साथ मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। हालांकि ऋषभ पंत 0 पर आउट हो गए। मैक्सवेल भी 18 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन अय्यर ने रनों की गति बनाई रखी। दिल्ली ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 40 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के 3 और चौके जड़े। अय्यर ने शिवम मावी के आखिरी ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन बटोरे।

चौथे सबसे युवा कप्तान बने
श्रेयय अय्यर आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि सबसे कम उम्र में आईपीएल में कप्तानी करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। ये रही लिस्ट
- विराट कोहली- 22 साल 187 दिन (2011)
- स्टीव स्मिथ- 22 साल 344 दिन (2012)
- सुरेश रैना- 23 साल 112 दिन- (2010)
- श्रेयस अय्यर 23 साल 142 दिन (2018)

10 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
श्रेयस अय्यर दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए एक पारी में 10 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अय्यर ने अपनी 93* रनों की पारी में 10 छक्के 3 और चौके जड़े।

कप्तानी डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहले मैच में फिफ्टी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेली। इससे पहले बतौर कप्तान पहले मैच में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट ये रही-
- 64 रन, एरॉन फिंच, पुणे वॉरियर्स इंडिया बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2013
- 55 मुरली विजय, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम गुजरात लॉयन्स, 2016
- 54 एडम गिलक्रिस्ट, डेक्कन चार्जस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, 2008
- 93* श्रेयस अय्यर दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2018*

सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज
अय्यर ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अपने एक हजार आईपीएल रन पूरे कर लिए। उन्होंने आईपीएल की 39 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया। सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। ये रही लिस्ट
31 पारी- सचिन तेंदुलकर
34 पारी- सुरेश रैना
36 पारी- गौतम गंभीर
37 पारी- रोहित शर्मा / एमएस धोनी / अजिंक्य रहाणे
38- सौरव गांगुली
39- श्रेयस अय्यर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
