DDvMI: आईपीएल से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने 11 रनों हराया

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 55वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला गया। जहां दिल्ली ने मुंबई को 11 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में केवल एक बदालव हुआ। आवेश खान की जगह पर लिआम प्लंकेट को शामिल किया गया तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में भी एक बदलाव हुआ और मिशेल मैक्लेनांघन की जगह मुस्तफिजुर रहमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेयरडेविल्स की शुरुआत ठीक रही। ओपनिंग के लिए ग्लैन मैक्सवेल ने 18 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। हालांकि उससे पहले पृथ्वी शॉ 4 गेंदों में 12 रन बनाकर आलस भरी रनिंग के चलते रन आउट हो गए। उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा लेकिन पंत ने कमाल दिया। रिषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। पंत ने अपनी इस पारी के दौरान न केवल कई बड़े रिकॉर्ड बनाए बल्कि दिल्ली डेयरडेविल्स की लड़खड़ाती पारी को भी संभाला।
दिल्ली ने पांचवें ओवर में ही 38 के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए थे। जिसके बाद पंत क्रीज पर आए। उन्होंने पहले श्रेयस अय्यर के साथ 37 रन की साझेदारी बनाई। अय्यर के आउट होने के बाद पंत विजय शंकर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 139 रनों तक लेकर गए। हालांकि मैच के 17वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने किरोन पोलार्ड के हाथों पंत को कैच आउट कराकर चलता किया। पंत के अलावा विजय शंकर ने आखिर में 30 गेंदों में नाबाद 43 रनों की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 10 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को 174 के स्कोर पहुंचाया।
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत करने के चक्कर में अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया। फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने पहले ही ओवर में हर गेंद पर बाउंड्री लगानी चाही और 4 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। हालांकि ईविन लुईस ने शानदार पारी खेली। लुईस 31 गेंदों में 48 रन बनाकर चलते बने। दरअसल दिल्ली के स्पिनर्स ने मुंबई की जमकर क्लास लगाई। पहले खतरनाक दिखे रहे एविन लुईस (48) को अमित मिश्रा ने अपना शिकार बनाया तो अगले ही ओवर की पहली गेंद पर पहले संदीप लामिछाने ने किरोन पोलार्ड 7* को चलता किया तो फिर चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4) इस नेपाली गेंदबाज का दूसरा शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा 13 और हार्दिक पांड्या 27 रन बनाकर मुश्किल समय में गैर जिम्मेदार शॉट खेलकर आउट हुए।
हालांकि आखिर में बेन कटिंग ने जरूर मैच रोमांचक बना दिया। लेकिन वे भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बेन कटिंग ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर मुंबई की उम्मीदें जगाई, लेकिन हर्षल पटेल ने उन्हें आउट कर मुंबई की अंतिम उम्मीद को भी खत्म कर दिया। मुंबई की पूरी टीम 19.3 ओवर में 163 पर ढेर हो गई।
आपको बता दें कि ये पहला ऐसा सीजन है जब रोहित शर्मा 300 या उससे अधिक रन नहीं बनाए। वहीं अब तक के 11 सीजन को मिलाकर ऐसा चौथी बार है जब मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है।
यहां पढ़ें दिल्ली बनाम मुंबई का LIVE CRICKET SCORE:-
मुंबई की पारी-
- आईपीएल से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने 11 रनों हराया। 163 पर ढेर हुई मुंबई
- हार की तरफ मुंबई इंडियंस, बेन कटिंग 20 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट। 4 गेंदों में चाहिए 12 रन। हर्षल पटेल ने लिया विकेट।
- रोमांचक हुआ मैच, 157 के स्कोर पर मुंबई का आठवां विकेट गिरा, मार्कंडे 3 रन बनाकर आउट। बोल्ट ने किया बोल्ड
- 122 के स्कोर पर मुंबई का सातवां विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट। अमित मिश्रा ने झटका तीसरा विकेट।
- मुंबई का छठा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट
- एक के बाद एक मुंबई ने गंवाया पांचवा विकेट, क्रुणाल पांड्या 4 रन बनाकर आउट । 78 के स्कोर पर संदीप लमिछाने ने झटका अपना तीसरा विकेट।
- मुश्किल में मुंबई इंडियंस, पोलार्ड 7 रन बनाकर आउट, मैक्सवेल और बोल्ट ने मिलकर लपका शानदार कैच। संदीप लमिछाने ने लिया विकेट।
- 74 के स्कोर पर मुंबई को लगा बड़ा झटका, ईविन लुईस 31 गेंदों में 48 रन बनाकर स्टंप आउट। अमित मिश्रा की गेंद पर पंत ने उखेड़ी गिल्ली। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 74/3
- 57 के स्कोर पर मुंबई को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट। अमित मिश्रा ने लिया विकेट।
- मुंबई को लगा पहला झटका, सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट। संदीप लमिछाने ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की टीम। सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस क्रीज पर
दिल्ली का पारी-
- पंत-शंकर की धुआंधार पारी, दिल्ली ने मुंबई को जीत के लिए दिया 175 रनों का लक्ष्यष विजय शंकर 30 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
- दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, रिषभ पंत 44 गंदों में 64 रन बनाकर आउट। क्रुणाल पांड्या ने लिया विकेट।
- 34 गेंदों में रिषभ पंत ने जड़ी फिफ्टी, 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 120/3
- 75 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट, मयंक मार्कंडे ने लिया विकेट
- 38 के स्कोर पर दिल्ली को लगा दूसरा झटका, मैक्सवेल 22 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने।
- 30 के स्कोर पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा, पृथ्वी शॉ 8 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट। हार्दिक पांड्या के शानदार थ्रो के चलते आउट हुए शॉ।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की टीम, पृथ्वी शॉ और ग्लैन मैक्सवेल क्रीज पर
- दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान
- दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, लिआम प्लंकेट, संदीप लमिछाने, ट्रेंट बोल्ट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
