For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DDvMI Preview: प्ले-ऑफ के लिए दिल्ली से आखिरी जंग लड़ेगी मुंबई

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 55वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में रविवार शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की टीम 13 में से 4 मैच जीतकर प्ले-ऑफ के दौर से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं मुंबई की टीम ने जरूर अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। मुंबई ने 13 में से 6 मैच जीते हैं। ऐसे में उसे दिल्ली के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये अगले दौर में पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है लेकिन पिछले मैच में शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हराने के बाद वह मुंबई इंडियंस का खेल बिगाड़ने की कोशिश करेगी क्योंकि अब उसके लिये टूर्नामेंट में कुछ नहीं बचा है तो उसके युवा खिलाड़ी रोहित एंड कंपनी के लिये खतरनाक साबित हो सकते हैं।

मुंबई ने लीग की शुरुआत बेहद खराब तरीके से की थी लेकिन लीग के दूसरे हाफ में उसने शानदार वापसी करते हुए अपने खिताब बचाने की उम्मीदों को जिंदा कर दिया। अपने पिछले मैच में मुंबई ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से मात दी थी। इस मैच में पोलार्ड ने अर्धशतक जमाया था जिससे मुंबई को राहत मिली थी। पोलार्ड पूरे सीजन आउट ऑफ फॉर्म रहे थे, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने बता दिया कि अब उनके बल्ले से भी रन बरसने वाले हैं।

इसके अलावा मुंबई की बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनके जोड़ीदार इविन लुइस के जिम्मे हैं। दोनों ने टीम को हमेशा ही मजबूत शुरुआत दी है। टीम का मध्यक्रम निरंतरता रखने में विफल रहा है। खासतौर पर कप्तान रोहित शर्मा अभी तक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या, उनके भाई क्रूणाल ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने टीम को संभाले रखा है।

इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये यह सत्र भी निराशाजनक रहा है, अच्छे खिलाड़ियों और कोच के रूप में महान खलाड़ी रिकी पोंटिंग के बावजूद टीम टूर्नामेंट में प्रभावित नहीं कर सकी है। खासतौर पर बल्लेबाज कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने बेजोड़ प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में हर्षल पटेल ने भी ऑल राउंडर प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया था। ऐसे में मुंबई को दिल्ली के उसके घर में हराने के लिए पूरा दम लगाना होगा नहीं को उसका खेल बिगड़ सकता है।

Story first published: Saturday, May 19, 2018, 22:33 [IST]
Other articles published on May 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+