For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DDvRR Preview: हर हाल में राजस्थान पर जीत हासिल करने उतरेगी दिल्ली डेयरडेविल्स

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 32वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में रात 8 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान की टीम ने 7 में से तीन मैच जीते हैं और 4 में हार मिली है तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 8 में से केवल 2 मैच जीते हैं और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। इस पूरे सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कप्तान बदलने के बाद भी किस्मत दिल्ली डेयरडेविल्स का साथ नहीं दे रही है। हालांकि अब प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दिल्ली को अब हर मैच जीतना जरूरी है।

दिल्ली की टीम जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान से मैच डकवर्थ लुइस पद्धति के तहत 10 रन से हार गई थी। दिल्ली अपने घर में इस सत्र में दो मैच खेल चुकी है जिसमें उसे एक हार और एक में जीत हासिल हुई। दिल्ली ने घर में अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 55 रनों से जीता था लेकिन फिर दिल्ली चेन्नई सपुर किंग्स से अपना पिछला मैच पुणे में 13 रन से हारकर पटरी से उतर गई।

आपको बता दें कि दिल्ली ही नहीं राजस्थान रॉयल्स भी अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को कम स्कोर बनाने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 रन से हरा दिया था। इस मैच में कप्तान रहाणे आखिर तक बल्लेबाजी करते रह गए। मगर सनराइजर्स की सधी हुई गेंदबाजी के आगे रॉयल्स 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रन पर ऑल आउट हो गई।

हालांकि राजस्थान के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। खासतौर पर जोफरा आर्चर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की सबसे अहम कड़ी संजू सैमसन हैं। संजू ने इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वो सात मैच में 279 रन बना चुके हैं। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही उम्मीदें होंगी।

वहीं दिल्ली की बात करें तो आठ मैचों के बाद छह हार झेल चुकी दिल्ली फिलहाल तालिका में आखिरी पायदान पर है और उसका नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता फिलहाल कठिन है। श्रेयस के नेतृत्व में तुलना करें तो उसमें सुधार देखने को मिला है और उसने चेन्नई के खिलाफ भी वह 212 रनों के बड़े लक्ष्य को पाने के करीब पहुंचकर हारी थी। उन्होंने अपनी कप्तानी के पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 40 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर टीम को 55 रनों से जीत दिलाई थी लेकिन चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में रन आउट हो गए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी तूफानी फॉर्म में हैं। वे आद्रे रसल, सुनील नरेन के बाद तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जो सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

और ऑलराउंडर विजय शंकर भी जरूरत पडऩे पर अपने बल्ले से योगदान देने का दमखम रखते हैं। पंत ने चेन्नई के खिलाफ 45 गेंदों में 79 रन जबकि शंकर ने 31 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अन्य गेंदबाजों के मदद नहीं करने के कारण दिल्ली की टीम स्कोर का बचाव नहीं कर पाती।

Story first published: Tuesday, May 1, 2018, 23:58 [IST]
Other articles published on May 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+