For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DDvRCB: कोहली-डिविलियर्स की धुआंधार पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

IPL 2018:Royal Challengers Banglore beat Delhi Daredevils by 5 wicket,Match Highlight|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 45वां मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया। जहां आरसीबी ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली ऑफिशियली प्ले-ऑफ से बाहर हो गई है और आरसीबी की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आरसीबी की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था मनन वोहरा की जगह सरफराज खान को शामिल किया गया लेकिन वे एक बार फिर फ्लॉप रहे।

वहीं दिल्ली की टीम ने आईपीएल में पहली बार खेल रहे नेपाल के पहले क्रिकेटर संदीप लामिछाने को मौका दिया और संदीप ने अपने पहले ही मैच में काफी प्रभावित किया। इसके अलावा जूनियर डाला और अभिषेक शर्मा भी पहली बार प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए। अभिषेक ने अपनी बैटिंग पावर के दम पर दिल्ली को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया था।


यहां पढ़ें आरसीबी बनाम दिल्ली का LIVE CRICKET SCORE:-

1
43455

आरसीबी की पारी-

  • डिविलियर्स की धुआंधार पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया। डिविलियर्स ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर 182 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। डिविलियर्स 37 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 168 के स्कोर पर आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा, सरफराज खान 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट। हर्षल ने लिया विकेट।
  • 153 के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, मंदीप सिंह 13 रन बनाकर बोल्ड। बोल्ट ने किया बोल्ड
  • आरसीबी को लगा तीसरा झटका, 40 गेंदों में 70 रन बनाकर कोहली आउट। अमित मिश्रा ने लिया विकेट।
  • 26 गेंदों में कोहली ने जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में आरसीबी
  • 18 के स्कोर पर संदीप ने झटका आईपीएल का पहला विकेट, पार्थिव पटेल आउट।
  • आरसीबी को लगा पहला झटका, 1 रन बनाकर मोईन अली आउट
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी, मोईन अली-पार्थिव पटेल क्रीज पर

दिल्ली की पारी-

  • पंत-अभिषेक की धुआंधार पारी, दिल्ली ने आरसीबी को जीत के लिए दिया 182 रनों का लक्ष्य। दिल्ली ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। अंत में अभिषेक शर्मा 19 गेंदों में 46 रन और विजय शंकर 20 गेदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 120 के स्कोर पर दिल्ली को लगा चौथा झटका श्रेयस अय्यर 35 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट। सिराज ने लिया विकेट।
  • दिल्ली को लगा तीसरा झटका, रिषभ पंत की तूफानी पारी का अंत। 34 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट। मोईन अली ने लिया विकेट।
  • 17 के स्कोर पर दिल्ली को लगा दूसरा झटका, चहल ने जैसन रॉय को भी किया बोल्ड
  • दिल्ली को लगा पहला झटका, पृथ्वी शॉ 2 रन बनाकर बोल्ड। चहल ने लिया विकेट।
  • बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स, पृथ्वी शॉ और जैसन रॉय क्रीज पर
  • --------------------------------------------------------------------------
  • आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (कीपर), विजय शंकर, हर्षल पटेल, अभिषेक शर्मा, अमित मिश्रा, संदीप लमिछाने, जूनियर डाला, ट्रेंट बोल्ट।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (कीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, मोईन अली, सरफराज खान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 23:42 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+