नई दिल्ली। आईपीएल-11 का 42वां मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया। जहां हैदराबाद ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंद दिया। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में तीन बदलाव हुए थे। जैसन रॉय, शहबाज नदीम और हर्षल पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। हालांकि हैदराबाद की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी को शामिल किया गया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली का शुरुआत खराब रही और ओपनर पृथ्वी शॉ और जैसन रॉय सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी गलती से रन आउट हो गए। लेकिन उसके बाद दो हुआ वो अपने आप में इतिहास था। रिषभ पंत के तूफान ने हैदराबाद के बेस्ट बॉलिंग अटैक को तहल-नहस कर दिया। पंत की विस्फोटक पारी के सामने राशिद खान से लेकर भुवनेश्वर कुमार तक कोई भी नहीं बचा।
63 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए। ये किसी भारतीय का आईपीएल में सबसे बेस्ट स्कोर है। हालांकि हर्षल पटेल ने भी 17 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली लेकिन पंते के आगे सब फींके नजर आए। पंत ने भुवनेश्वर कुमार के आखिरी ओवर से 26 रन बटोरे जिसकी बदौलत दिल्ली ने हैदराबाद को 5 विकेट के नुकसान पर 188 रनों का लक्ष्य दिया।
हालांकि जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए ओपनर एलेक्स हेल्स 10 गेंदों में 14 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए लेकिन उसके बाद शिखर धवन के तूफान ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। धवन ने केन विलियमसन के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में रन बनाए। हैदराबाद ने 18.5 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से शिखर धवन (50 गेंदों में 92 रन, 9 चौके 4 छक्के) और केन विलियमसन (53 गेंदों में 80 रन, 7 चौके 2 छक्के) ने नाबाद पारी खेली। इसी के साथ हैदराबाद प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है।
यहां पढ़ें दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का LIVE CRICKET SCORE:-
हैदराबाद की पारी-
दिल्ली की पारी-