Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: खत्म हुआ सस्पेंस, दिनेश कार्तिक बने केकेआर के कप्तान

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरकार नया कप्तान मिल गया है। टीम ने दिनेश कार्तिक को नया कप्तान बनाया है। पिछले कुछ दिनों से केकेआर के नए कप्तान को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जिसपर से आखिरकार पर्दा उठ गया। शाहरुख खान की टीम टीम केकेआर ने आखिरकार अपनी टीम के नए कप्तान के तौर पर दिनेश कार्तिक के नाम का ऐलान कर दिया।

दिनेश कार्तिक को इस वर्ष हुई नीलामी में केकेआर ने 7.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। दिनेश कार्तिक के पास ना सिर्फ घरेलू क्रिकेट बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का भी अनुभव है। वह अपनी घरेलू टीम तमिलनाडु की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में केकेआर की कप्तानी के दौरान उन्हें अपने इस अनुभव का लाभ मिलेगा। कार्तिक के नाम का ऐलान करते हुए केकेआर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया है कि अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 2018 के आईपीएल में टीम की कप्तानी करेंगे।

इस बार की नीलामी के बाद लगातार इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि आखिरकार इस बार केकेआर की कप्तानी का जिम्मा किसे मिलेगा। माना जा रहा था कि क्रिस लिन को टीम की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन उनकी चोट की वजह से वह इस रेस से बाहर हो गए थे। दिनेश कार्तिक के अलावा केकेआर की कप्तानी की रेस में रॉबिन उथप्पा भी थे। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि कैसे दिनेश कार्तिक गौतम गंभीर की जगह को टीम में भरते हैं, जिन्होंने टीम को दो बार चैंपियन बनाया था।

Story first published: Sunday, March 4, 2018, 10:38 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+