Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल नीलामी में इस दिग्गज पर होगी करोड़ों की बारिश, हर दिन बना रहा है नए विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल-2018 के लिए सभी 8 टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों का ऐलान कर चुकी हैं। इसके साथ ही आईपीएल के अगले सीजन को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है। आईपीएल-2018 की नीलामी इस महीने के अंत में 27 और 28 जनवरी को होगी। इस नीलामी में कई भारतीय और विदेशी सितारे शामिल होंगे। इस दौरान विश्व क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों' पर सभी टीमों की नजर बनी रहेगी।

न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो अभी से ही सभी आईपीएल फ्रैंचाइज़ की रडार में आ गए हैं। कोलिन मुनरो ने हाल ही में आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर कब्ज़ा किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में उनके स्कोर 37 गेंद में 53 रन, 23 गेंद में 66 रन और 53 गेंद में 104 रन के रहे थे। इस दौरान वह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

6 जनवरी 2018 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई वनडे सीरीज में भी उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। पहले वनडे में उन्होंने 35 गेंद में 58 रन बनाए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2017 में उन्होंने भारत के खिलाफ राजकोट टी-20 में 58 गेंद में 109 रन की नाबाद पारी खेली थी। मुनरो की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उन्हें आईपीएल नीलामी में बड़ी रकम मिलना तय है। वह पिछली बार कोलकाता नाईटराईडर्स की ओर से आईपीएल में नजर आए थे।

चूँकि कोलकाता की टीम आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के रूप में पहले ही अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है। इसलिए वह मुनरो पर राईट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। यानि 27 और 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में सभी 8 टीमों में मुनरो को शामिल करने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Story first published: Saturday, January 6, 2018, 13:42 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+