IPL 11: साथी खिलाड़ियों के लिए शर्ट उतार खाना बनाने लगे फाफ डु प्लेसिस, देखें वीडियो
चेन्नई। आईपीएल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी खूब आनंद ले रहे हैं। दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी भी अपने फैंस के लिए हर अपडेट देते रहते हैं। चेन्नई के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भी बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो फैन्स को रोमांचित करने का काम कर रहा है। इसी क्रम में चेन्नई के गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उनके टीममेट फाफ डु प्लेसिस बावर्ची की भूमिका में दिख रहे हैं।
इस वीडियो में फाफ डु प्लेसिस ने शर्ट उतार कर खाना बनाया। हरभजन सिंह के द्वारा ट्वीट किए गए करीब 15 सेकेंड के वीडियो में फाफ डू प्लेसिस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। हरभजन ने ट्वीट में कोच स्टीफन फ्लेमिंग और फाफ डु प्लेसिस को बढ़िया खाने और दोस्ती के लिए धन्यवाद लिखा है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स का अहम हिस्सा हैं। हालांकि उन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है।
देखें वीडियो-
New 👨🍳 chef @faf1307 @SPFleming7 #Newzealandlampchops thanks flem 🙏👍 Great food Great company Great bonding 👍✅👌 #whitslepodu @ChennaiIPL pic.twitter.com/Av4BNlST0C
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 11, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
