VIDEO: CSK vs SRH, फाइनल में हुआ 'टॉस ड्रामा', धोनी ने मांजरेकर को किया कन्फ्यूज
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराजइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े में फाइनल खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले टॉस जीत कर हैदराबाद को बैटिंग का न्योता दिया। आईपीएल फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं, चेन्नई ने हरभजन सिंह की जगह करण शर्मा को मौका दिया है। वहीं, कैन विलियम्सन ने संदीप शर्मा और श्रीवत्स गोस्वामी को खलील अहमद और रिद्दीमान साहा की जगह फाइनल खेलने का मौका दिया है। मुंबई में फाइनल मुकाबला है और चेन्नई के कैप्टन कूल कोई लोगों का मनोरंजन करने के लिए कौई मौका नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। यही वजह है कि मैच में टॉस किसी ड्रामे से कम नहीं था।
फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस के लिए सिक्का उछाला और मैच रेफरी एंडी पिक्रॉफ्ट ने कहा हेड बताया और उसका बाद शुरू हुआ टॉस ड्रामा, जिससे संजय मांजरेकर भी काफी देर तक कंफ्यूज हो गए। देखिए, संजय मांजरेकर और एमएस धोनी के बीच का फनी टॉस कॉन्वर्सेशन।
संजय मांजरेकर: हेड किसने बोला? (धोनी से) आपने हेड बोला?
एमएस धोनी: विलियम्सन ने टेल बोला।
संजय मांजरेकर: (थोड़े कंफ्यूज होकर) आपने हेज बोला (धोनी से)
एमएस धोनी: 'उन्होंने टेल बोला'
संजय मांजरेकर: हेड गाकर गिरा है और आपने हेड बोला है? (धोनी से)
एमएस धोनी: (मुस्कुराते हुए) विलियम्सन ने टेल बोला है।
इसके बाद मांजरेकर ने फिर कहा, 'आपने ही टॉस जीता है ना धोनी? पागल मत बनाओ।
इस फनी कॉन्वर्सेशन के बाद मांजरेकर ने आखिर में कहा कि धोनी ने टॉस जीत लिया है। यहां देखिए टॉस का वीडियो।
Final: CSK vs SRH – Toss https://t.co/EP1cCCfBR6 via @ipl
— Sports Freak (@SPOVDO) May 27, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
