For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: फाइनल से पहले भावुक हुए एमएस धोनी, कही बड़ी बात

मुंबई। आईपीएल 11 का फाइनल मुकाबला दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग मैचों की समाप्ति के बाद चेन्नई दूसरे नंबर की टीम थी तो वहीं हैदराबाद पहले नंबर थी। दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर खेला गया जहां चेन्नई ने हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। दो साल बाद बैन से वापसी करते हुए चेन्नई की टीम ने शानदार शुरुआत की थी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स लीग मैचों में 14 में से 9 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी।

हालांकि अब जब टीम फाइनल तक पहुंच गई है तो ऐसे में सभी खिलाड़ी बेहद खुश हैं। लेकिन धोनी ने बताया कि टीम कब भावुक थी। धोनी ने मैच से एक दिन पहले बताया कि इस सीजन से पहले कैसे पूरी टीम इमोशनल थी। इसके अलावा धौनी ने ये भी बताया कि किस बात को लेकर वो निराश हुए। धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टूर्नामेंट जब शुरू हुआ था, तो हम सब इमोशनल थे, लेकिन जब टूर्नामेंट शुरू हुआ तो आपको इमोशनल से प्रोफेशनल होना होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ने दो साल का लंबा इंतजार किया। हम दो साल नहीं खेले लेकिन इस बीच टीम के फैन्स की संख्या बढ़ती रही। मुझे इस बात की निराशा है कि हम चेन्नई में सभी मैच नहीं खेल सके, लेकिन इस बात की तसल्ली है कि कम से कम एक मैच चेन्नई में खेला जा सका।'

आपको बता दें कि आईपीएल 11 में अब तक 59 मैच खेले जा चुके हैं। ये मैच पूरे भारत में 10 जगहों पर हुए हैं। 149 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ी है। इस पूरे आईपीएल को इस बात के लिए भी याद रखा जाएगा कि कैसे एक-एक मैच में कांटे की टक्कर होकर नतीजा निकला। हालांकि 50 दिनों की जंग का नतीजा निकला की केवल चेन्नई और हैदराबाद के 22 खिलाड़ी ही ट्रॉफी की जंग में भिड़ने के लिए बचे हैं।

Story first published: Sunday, May 27, 2018, 16:53 [IST]
Other articles published on May 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+