Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018 Final: केन विलियमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज बने

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 11 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। ऑरेंज कैप जीतने वाले विलियमसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक 700 रनों का आंकड़ा छू लिया। इसी के साथ आईपीएल के एक सीजन में 700 या उससे अधिक रन बनाने वाले केन विलियमसन कुल छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

सबसे पहले 2012 में यूनिवर्स बोस क्रिस गेल ने ये मुकाम हासिल किया था। इसके बाद 2013 में माइक हसी के साथ-साथ क्रिस गेल ने फिर 700 रनों का आंकड़ा छुआ था। इसके बाद 2016 में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 700 रनों का आंकड़ा छुआ था। इस साल हैदराबाद के ही कप्तान डेविड वार्नर ने भी 700 प्लस रनों का आंकड़ा छुआ था।

आईपीएल के एक सीजन में 700 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 973 रन- विराट कोहली (2016)
  • 848 रन- डेविड वार्नर (2016)
  • 735 रन- केन विलियमसन विलियम्सन (2018)
  • 733 रन- क्रिस गेल (2012)
  • 733 रन- माइक हसी (2013)
  • 708 रन- क्रिस गेल (2013)

आपको बता दें कि बॉल टेम्परिंग के आरोप में डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगने के बाद हैदराबाद ने केन विलियमसन को अपना कप्तान नियुक्त किया था। जब विलियसमन को कप्तान बनाया गया तो कहा जा रहा था कि वे टेस्ट प्लेयर हैं। लेकिन उन्होंने सभी की बोलती बंद कर दी। विलियमसन ने कई मौकों पर अपनी टीम को मुश्किलों से उभारा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की बल्लेबाजी उसके कप्तान केन विलियमसन पर निर्भर रही है।

Story first published: Monday, May 28, 2018, 0:30 [IST]
Other articles published on May 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+