For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नहीं बदलेगी आईपीएल मैचों की टाइमिंग, सभी टीमों ने बीसीसीआई के प्रस्ताव को ठुकराया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी आठ फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2018 में मैच टाइमिंग बदलने के बीसीसीआई, ब्रॉडकास्टर स्टार्ट स्पोर्ट्स और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सुझाव का विरोध किया है। बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और स्टार स्पोर्ट्स लीग के ग्यारहवें सीजन में मैच के समय को बदलना चाहते थे। बता दें कि ब्रॉडकास्टर व बीसीसीआई ने इस सीजन में पहला मुकाबला दिन में चार बजे की बजाया साढ़ें पांच बजे और दूसरा मुकाबला शाम को आठ बजे की बजाय सात बजे कराए जाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे अब फ्रेंचाइजीज ने रिजेक्ट कर दिया है।

आईपीएल प्रसारण मीडिया अधिकारों को अगले पांच सालों के लिए 16,347.50 करोड़ रुपये में खरीदने वाले ब्रॉडकास्टर्स स्टारसपोर्ट्स अधिक रेटिंग और दर्शकों की संख्या प्राप्त करने के लिए समय में बदलाव करना चाहता है। लेकिन फ्रेंचाइजीज को इससे इनकार है। हालांकि, अब आठ आईपीएल टीमों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। द इंडियन एक्सप्रेस ने एक फ्रैंचाइजी अधिकारी का हवाला देते हुए लिखा, "जिस दिन केवल एक मैच होगा उस दिन तो दिक्कत नहीं होगी लेकिन डबलहेडरर्स (एक दिन में दो मैच) होने पर काफी दिक्कत होगी। उन्हें तीन घंटे का पूरा क्वोटा नहीं मिलेगा और इसके बजाय दो मैचों के साथ साझा करना होगा। दोनों मैचों में एक से डेढ़ घंटे का ओवरलैप दर्शकों को कम करने का काम करेगा।"

बता दें कि इससे पहले आईपीएल के चेयरमेन राजीव शुक्ला ने कहा था कि मैचों की टाइमिंग बदलने पर अंतिम फैसला फ्रेंचाइजीज की सहमति के बाद ही होगा। उनका कहना है कि ब्रॉडकास्टर के प्रस्ताव को बोर्ड ने विचार के लिए स्वीकार किया है। आईपीएल 2018 की शुरुआत मुंबई में 4 अप्रैल से होगी।

Story first published: Thursday, February 8, 2018, 14:55 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+