नई दिल्ली। लगातार मैच हार रही दिल्ली दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टीम की कमान छोड़ दी है। अब दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। बता दें कि अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। दिल्ली ने अब 6 मैचों में 5 में हार का मुंह देखा है जबकि उसे मात्र एक मैच में जीत नसीब हुई है। गंभीर का खुद का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है।
बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को अपना कप्तान बनाया था। दिल्ली के ही रहने वाले गौतम गंभीर को इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके कहने पर उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद जनवरी के अंत में हुई नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने अपने इस घरेलू क्रिकेटर को 2.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। दिल्ली ने गौतम गंभीर को आईपीएल नीलामी के पहले दिन 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। गंभीर की कप्तानी में टीम पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के मकसद से मैदान में उतरी थी लेकिन उसे अब तक केवल हार मिली है।
दिल्ली डेयरडेविल्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल इस बात की घोषणा की गई है कि गंभीर ने खुद कप्तानी छोड़ी है और अय्यर को नॉमीनेट किया है। डीडी ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली डेयरडेविल्स के फैंस को हम बताना चाहते हैं कि गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। ये फैसला खुद उन्होंने लिया। एक फ्रेंचाइजी के रूप में इस फैसले को सलाम करते हैं।
Dear #DD fans we would like to share @GautamGambhir has chosen to step down as a captain for @DelhiDaredevils a decision taken by him only. We as a franchise salute this courageous call of his, a first in India cricket! A true #dilliwala #Legendary
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) April 25, 2018
Dear DD fans continuing on our last tweet @GautamGambhir nominated #ShreyasIyer as the next @DelhiDaredevils captain! #VIVOIPL #DilDilli #DilliDhadkega
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) April 25, 2018
Dear All continuing where, I left yesterday this decision by @GautamGambhir to step down as #Captain for betterment of the team is legendary. Only the brave can take call like this! Deserves full respect for this decision a first in #India cricket. #TeambeforeIndividual #Respect
— Hemant Dua (@inspiranti) April 25, 2018