For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: भज्जी ने धोनी को लिखा भावुक संदेश, साथ में ट्रॉफी पकड़े आए नजर

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम कर लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की ही कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में मुंबई के इसी वानखेड़े स्टेडियम में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीता था। 2 अप्रैल 2011 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम श्री लंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उस लम्हे को याद करते हुए टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। हरभजन ने चेन्नई सुपर किंग्स के वानखेड़े स्टेडियम पर खिताब जीतने के बाद यह ट्वीट किया।

भज्जी ने धोनी के साथ आईपीएल की ट्रॉफी थामे हुए लिखा- 'वही मैदान जहां हमने एक साथ विश्व कप 2011 का खिताब जीता था। कभी नहीं सोचा था कि हम 10 साल तक एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के बाद एक ही टीम के लिए खेलेंगे और आईपीएल का खिताब जीतेंगे। वानखेड़े हमारे लिए लकी मैदान है?

गौरतलब है कि ट्रॉफी जीतने के बाद चेन्नई की टीम अभी अपनी होम सिटी चेन्नई में ही है और शानदार तरीके से सेलीब्रेट कर रही है। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ डिनर कर रहे हैं। धोनी ने हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो के साथ टीम डिनर किया। जिसके बाद भज्जी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये टीम का एक साथ आखिरी डिनर है।

Story first published: Thursday, May 31, 2018, 16:37 [IST]
Other articles published on May 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+