IPL11: मुंबई इंडियंस को झटका, बिकने को तैयार हुए हार्दिक पांड्या बना सकते हैं आईपीएल का नया रिकॉर्ड?
नई दिल्ली। आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल के नियमों के मुताबिक 10 सीजन के बाद सभी खिलाड़ियों की दोबारा नीलामी होगी। अर्थात आईपीएल फ्रेंचाइजीज को अपने सभी खिलाड़ी रिलीज करने होंगे। ऐसे में एक बार फिर से आईपीएल में बोली लगाने का रिकॉर्ड बन सकता है।

पांड्या की नीलमी पर होंगी सबकी निगाहें
इस बार आईपीएल में नीलामी के समय अगर किसी खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी तो वह है युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। जी हां, दरअसल पांड्या का कद अब काफी बढ़ गया है। एक समय सिर्फ 10 लाख रुपए की रकम के साथ आईपीएल में खरीदे गए हार्दिक पांड्या अब करोड़ों में बिकने को तैयार हैं।

हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं खेलेंगे?
आईपीएल 2018 में हार्दिक खासे महंगे बिकने वाले हैं, क्योंकि कई बड़ी फ्रेंजाइजियों ने पांड्या को खरीदने के लिए अपनी कमर कस ली है। मतलब ये साफ हो गया है कि हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं खेलेंगे। क्योंकि पांड्या ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह आईपीएल के अगले सीजन के नीलामी ब्लॉक में शामिल होने को तैयार हैं। हालांकि उनकी टीम मुंबई इंडियंस भी उन्हें बरकरार रखने को तैयार है। लेकिन अब मुंबई को इस धाकड़ ऑलाराउंडर को अपने साथ शामिल करने के लिए कड़ी स्पर्धा से गुजरना पड़ेगा। क्योंकि पांड्या को खरीदने के लिए और भी टीमों ने कमर कस ली है।

कभी 10 लाख में बिके थे पांड्या, अब रच सकते हैं इतिहास
साल 2015 में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा था हालांकि 2016 में मुंबई इंडियंस ने उनकी फीस बढ़ाकर 20 लाख कर दी। बीसीसीआई प्लेयर्स की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर आईपीएल के मालिकों से मिलने के तैयार है और अगले कुछ महीनों में ही इसको लेकर बैठक हो सकती है और नीलामी की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पांड्या ने बोर्ड को बताया कि वह नीलामी ब्लॉक में शामिल होना चाहते हैं। खबर के मुताबिक एक शीर्ष बोर्ड अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "हार्दिक नीलामी में शामिल होना चाहते हैं, नियम कहते हैं कि अगर वह मुंबई इंडियंस के लिए तैयार नहीं हैं तो वह नीलामी में शामिल हो सकते हैं।"

पांड्या की लगेगी बोली, रोहित होंगे रिटेन?
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल संचालन परिषद ने जो मसौदा तैयार किया है उसके अंतरर्गत कम से कम तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। जिसमें टीमें एक भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी को रिटेन सकती हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन करने व हार्दिक पांड्या को बड़ी बोली लगाकर खरीदना चाहेंगी। हालांकि इस बीच अगर मुंबई इंडियंस ने पांड्या ने मना लिया तो वह फिर से नीली जर्सी में खेल सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
