तूफानी पारी से दिल्ली को जिताने वाले पंत ने कहा, भारतीय टीम के बारे में नहीं सोच रहा
नई दिल्ली। पिछले सीजन की तरह इस बार भी दिल्ली की टीम आईपीएल अंक तालिका में नीचे है। लेकिन उसक रिटेन किए हुए खिलाड़ी पैसा बसूल गेम दिखा रहे हैं। जी हां, दरअसल हम बात कर रहे हैं दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की। पंत आईपीएल-11 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका रन बनाने का स्ट्राइक रेट गेंदबाजों के लिए एक चुनौती बन चुका है। पंत ने अब तक 375 रन बनाए हैं। वैसे देखा जाए तो हर ज्यादातर नेशनल खिलाड़ियों का लक्ष्य आईपीएल में अच्छा खेलकर नेशनल टीम में जगह पक्की करने का होता है। हालांकि इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज का कहना है कि वह इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह पाने की नहीं सोचना चाहते।
पंत ने अभी तक तीन अर्धशतक और दो 50 के करीब की पारियां खेली हैं। राजस्थान रायल्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 गेंद में 69 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और टूर्नामेंट में बनाये रखा। मैच के बाद ये यह पूछने पर कि लगातार अच्छे प्रदर्शन से क्या वह भारतीय टीम में जगह बना सकेंगे, पंत ने कहा ,''मैं उसके बारे में नहीं सोच रहा। मैं फिलहाल सिर्फ आईपीएल खेल रहा हूं और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।'' पंत ने आगे कहा उन्होंने कहा ,''हमारी टीम में कोई गड़बड़ नहीं है। हमने हर मैच में छोटी छोटी गलतियां की जो इस बार नहीं हुई और हम मैच जीत गए।''
राजस्थान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 17.1 ओवर में 196 रन बनाए। हालांकि बारिश ने पीछा नहीं छोड़ा जिसके बाद फिर से स्कोर में संशोधन किया गया और राजस्थान को जीत के लिए 12 ओवरों में 151 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर ने ताबड़तोड़ 26 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके बाद डॉर्सी शॉर्ट ने भी 25 गेंदों में 44 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के जाने के बाद राजस्थान फिर से स्कोर के करीब पहुंची। हालांकि आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी लेकिन वे केवल 10 रन ही बना पाए। कृष्णप्पा गौथम 6 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की टीम 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
